लखनऊ

Airfare Price Hike: लखनऊ से हवाई सफर करना होगा महंगा!, एक अप्रैल से लागू हो सकती है नई दरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 12:06 PM IST

Lucknow Airport: लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से अब हवाई सफर करना महंगा हो सकता है। तीन चरणों में एयरपोर्ट पर यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया है। नियामक अथॉरिटी विमानन कंपनियों के साथ अगले हफ्ते बैठक कर फैसला लेगी कि शुल्क कितना बढ़ाया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद एक अप्रैल से यूडीएफ की नई दरें लागू होंगी।

Image

हवाई सफर हो सकता है महंगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ एयरपोर्ट से अब हो सकता है हवाई सफर करना महंगा
  • यूजर डेवलपमेंट फीस में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा
  • एक अप्रैल से यूडीएफ की नई दरें हो सकती हैं लागू

Lucknow Airport: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से अब हवाई यात्रा महंगी होने के आसार हैं। अधिकारियों के मुताबिक, घरेलू उड़ान का टिकट एक हजार महंगा हो सकता है, इसके अलावा इंटरनेशनल का टिकट पौने तीन हजार तक महंगा हो सकता है। एयरपोर्ट प्रशासन ने तीन चरणों में एयरपोर्ट पर यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। नए टर्मिनल और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए ऐसा किया जा रहा है। नियामक अथॉरिटी विमानन कंपनियों के साथ अगले हफ्ते बैठक कर फैसला लेगी कि शुल्क कितना बढ़ाया जाएगा।

आपको बता दें कि यह प्रस्ताव एयरपोर्ट्स इकोनामिक रेगुलेटरी अथॉरिटी के पास भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद एक अप्रैल से यूडीएफ की नई दरें लागू होंगी। यूडीएफ घरेलू उड़ानों के लिए अभी 192 रुपये है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो यह 1025 रुपये हो जाएगा।

3 चरणों में पांच गुना बढ़ोतरी का दिया गया प्रस्ताव

ऐसे ही इंटरनेशनल टर्मिनल से यात्रा करने पर यूडीएफ 561 रुपये से बढ़ाया जाएगा। इसके बाद यह 2756 रुपये कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अतिरिक्त कर भी लगेगा। गौरतलब है कि पिछली बार यूडीएफ घरेलू उड़ानों के लिए 60 रुपये बढ़ाया गया था। अब यूडीएफ में पांच गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। यह बढ़ोतरी तीन चरणों में होगी। आपको बता दें कि एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक घरेलू यात्रियों का यूडीएफ 192 रुपये बढ़ाकर 930 रुपये हो जाएगा। एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक 977 रुपये का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक 1025 का प्रस्ताव भी दिया है।

लखनऊ से रोज 18 हजार यात्री कर रहे सफर

लखनऊ एयरपोर्ट से रोज 17 से 18 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर 147 विमानों का संचालन रोजाना होता है। एयरपोर्ट को साल 2019 में निजी हाथों में सौंपा गया था। एयरपोर्ट पर 1400 करोड़ रुपये से नया टर्मिनल भी बन रहा है। उम्मीद है कि यह टर्मिनल इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसी को देखते हुए यूडीएफ में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article