UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बारिश थमने से उमस भरी गर्मी सता रही है। साथ ही दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। गर्मी से लोगों का हाल बुरा है। प्रदेश में पिछले दो सप्ताह से उमस का दौर जारी है। हालांकि अब यूपी का मौसम बदलने वाला है और अगले कुछ दिनों में उमस और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से यूपी में फिर मॉनसून एक्टिव हो सकता है। जिसके साथ ही कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना है। बुधवार से अगले कुछ दिन तक यूपी के दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के अधिकतर जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में अगल-अलग जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक वाराणसी, प्रयागराज, गोंडा, नोएडा, मेरठ,गोरखपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनबद्र, बलिया, कुशीनगर, अयोध्या, ललितपुर, गाजीपुर, भदोही और आसपास के क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिनमें झांसी, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर बरेली, ललितपुर और महोबा शामिल हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने के भी आसार हैं। इसके अलावा गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, कुशीनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
मंगलवार को 40 पार रहा तापमान
यूपी में मंगलवार को सबसे अधिकत तापमान बस्ती में 40 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा कानपुर में 39 डिग्री और हरदोई में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पिछले 24 घंटों में पूर्वी यूपी में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य रहा और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बौछार पड़ी।
