चण्डीगढ़

हरियाणा में फिर एक्टिव होगा मॉनसून, आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज का मौसम हरियाणा, 31 July 2024 Haryana mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: हरियाणा के 15 जिलों में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगस्त के पहले सप्ताह से फिर मॉनसून सक्रिय होने की उम्मीद है।

Image

हरियाणा में आज भारी बारिश के आसार

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलवार को सबसे गर्म जिला रहा सिरसा
  • अगस्त के पहले सप्ताह से फिर मॉनसून एक्टिव होगा
  • पिछले 24 घंटों में करनाल, रोहतक में सबसे अधिक बारिश

Haryana Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: हरियाणा में मॉनसून फिर से सक्रिय होने वाला है। यहां पिछले चार दिनों से अच्छी बारिश न होने से उमस और गर्मी में बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे लोग चिपचिपी गर्मी और पसीने से बेहाल रहे। हालांकि अब मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विशेषज्ञों ने अगस्त के पहले सप्ताह में मॉनसून फिर से एक्टिव होने की उम्मीद जताई है। जिससे यहां झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ के अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल और रोहतक शामिल हैं। राजस्थान में बन रहे दबाव के चलते यहां मॉनसून फिर से एक्टिव होने और बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल और राजस्थान से आने वाली हवाएं बीच में ही खत्म हो जा रही हैं। जिस वजह से यहां मॉनसूनी बारिश कम हो रही है। साथ ही हवा में नमी नहीं होने के कारण भी हरियाणा में इस बार मॉनसून सुस्त है।

जुलाई में 35% कम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में जुलाई में सामान्य से 35 फीसदी कम बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश करनाल और रोहतक में हुई। करनाल में 11.5 मिमी, रोहतक में 11 मिमी, अंबाला में 9 मिमी और रेवाड़ी में 4.5 बारिश हुई। इसके अलावा पानीपत में 23.6 मिमी, कुरुक्षेत्र में 15.3 मिमी, कैथल में 13.9 मिमी, सोनीपत में 35 मिमी, अंबाला में 5.4 मिमी, यमुनानगर में 13 मिमी, सिरसा में 3.1 मिमी, दादरी में 3 मिमी, पलवल में 1.3 मिमी और पंचकूला में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article