लखनऊ

UP Weather: आज धनतेरस पर इन जिलों में बरस सकते हैं बदरा, जानें दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 29 October 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से हल्की गर्मी भी बढ़ी है। हालांकि सुबह और शाम में मौसम में ठंडक बनी हुई है। आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की-फुल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Image

आज यूपी का वेदर

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यूपी में बारिश की संभावना जताए जाने के बावजूद बारिश देखने को नहीं मिल रही है। जिससे जस का तस मौसम बना हुआ है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले दिनों जहां कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया था। वहां फिर से पारा 20 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं दिन में भी लगातार तेज धूप निकल रही है। जिससे अच्छी खासी गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि सुबह और शाम में मौसम में हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है।

आज पश्चिमी यूपी में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण पूर्वी यपी में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना है। आज प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और संत रविदास नगर हल्की-फुल्की बारिश के आसार है। हालांकि इसको लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। 30 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। नवंबर की शुरुआत भी साफ मौसम के साथ होने का अनुमान है। 3 नवंबर तक यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोत्तरी

मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान में हल्का इजाफा हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान दो दिन तक इसी तरह बना रह सकता है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में भी हल्की कमी देखने को मिल सकती है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर और मेरठ में दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री और मेरठ का 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश का न्यूनतम तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!