पटना

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदला, दिवाली पर बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather Updates: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। भले ही बिहार में चक्रवात दाना का असर खत्म हो गया है, लेकिन कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही नवंबर से बिहार में ठंडक का एहसास होना शुरू हो जाएगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Bihar Weather Updates: बिहार में चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर अब खत्म हो गया है। हालांकि, आज भी पटना का आसमान बादलों से ढका हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नवंबर महीने की शुरुआत से बिहार में ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगा। दिसंबर तक आते-आते कड़ाके की सर्दी पड़ने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के एस.के. पटेल के अनुसार, नवंबर में तापमान में थोड़ी सी गिरावट आएगी, लेकिन दिसंबर में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज बिहार के कई ज़िलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अररिया, गोपालगंज, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर जैसे ज़िलों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

बिहार में कम बारिश

मौसम विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, बिहार में इस बारिश के मौसम में अब तक सामान्य से 66% कम बारिश हुई है। राज्य में अब तक सिर्फ 17 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश गया में हुई है, जबकि जमुई में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

कौन सा जिला रहा सबसे गर्म?

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बिहार के 7 जिलों में बारिश हुई है। सीतामढ़ी और बेगूसराय सबसे अधिक गर्म रहे हैं। वहीं, 16 जिलों का तापमान और 14 जिलों का न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड किया गया है। किशनगंज और शेखपुरा सबसे ठंडे रहे हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article