लखनऊ

यूपी में चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर, आज इन जिलों में तेज हवाओं संग बरसेंगे बदरा, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 26 October 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। यूपी में अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। जिसकी वजह से तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में यूपी के कई जिलों में आसमान में बादल डेरा डाले रहे। साथ ही नम हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण-पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी मे मौसम शुष्क रह सकता है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। जिसके बाद 30 और 31अक्टूबर को यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र और चंद्रौली में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं रविवार को 17 जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान चित्रकूट, बांदा, वाराणसी, फतेहपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, जौनपुर और आसपास के जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। 28 अक्टूबर को भी दक्षिण पूर्वी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

प्रयागराज में रहा सबसे अधिक तापमान

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अयोध्या में 31.5 डिग्री, फतेहगढ़ में 31.2 डिग्री, गाजीपुर में 28 डिग्री, बलिया में 28 डिग्री, वाराणसी बीएचयू में 27.6 डिग्री और चुर्क में 26.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज रहा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम नजीबाबाद में 17.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा मेरठ में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री, बरेली में 19.2 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 18.6 डिग्री, गाजीपुर में 19 डिग्री और अयोध्या में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article