आज का मौसम, 26 October 2024 Highlight: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में सर्द हुई रातें; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
आज का मौसम, 26 October 2024 Highlight: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में सर्द हुई रातें; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल में भारी बारिश से तबाही
यूपी में इस दिन बारिश का अलर्ट
ओडिशा के कई इलाकों में बारिश की संभावना
कोलकाता में आज कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हुगली, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, बांकुरा और पुरुलिया में अति भारी बारिश हो सकती है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बता दें कि दाना चक्रवात के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव हुए हैं।
असम में येलो अलर्ट
दिल्ली में इस सप्ताह से होगी सर्दियों की शुरुआत
मौसम विभाग ने रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर के तीसरे सप्ताह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। तापमान गिरने के साथ यहां ठंड का स्तर बढ़ेगा। जल्द ही दिल्ली में रजाई-कंबल वाली सर्दी की दस्तक देगी।
पश्चिम बंगाल में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। चक्रवात दाना के कारण यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।
केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने केरल में विभिन्न प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं। यहां भारी से अति भारी बारिश के येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, पथनमथिट्टा और तिरुवनंतपुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ओडिशा में चक्रवात दाना
मौसम विभाग ने चक्रवात दाना के कारण ओडिशा के मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर और भद्रक में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। ढेंकनाल, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और कटक में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि अनुगुल, नयागढ़, खोरधा, पुरी और जगतसिंहपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तिरुप्पुर, करूर, डिंडीगुल, थेनी, तिरुचिरापल्ली, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, नमक्कल, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में झमाझम मेघ बरसेंगे।
