UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिसंबर का महीना बीतने के साथ ही उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है। साथ ही तापमान में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है। आज प्रदेश में सबसे कम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि अभी धूप निकलने के चलते ठंड से थोड़ी राहत बनी हुई है। लेकिन आने वाले दिनों में रातें और सर्द हो जाएंगी। यूपी में शीतलहर भी शुरू होने वाली है। 11 दिसंबर को मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। आज के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। आगामी दिनों में हाड़ कंपाने वाली ठंड की भी शुरुआत हो सकती है।
इन जिलों में आज कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबांकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहरानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजौनर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में देर रात और तड़के सुबह कोहरा छाया रह सकता है।
शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
11 दिसंबर को भी दोनों हिस्सों में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, अमरोहा और आसपास के इलाकों में कोल्डवेव का येलो अलर्ट है। वहीं गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।
बुलंदशहर में सबसे कम तापमान
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे कम न्यूनतम तापमान बुलंदशहर में 8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा मेरठ का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री, नजीबाबाद का 8.5 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 9.9 डिग्री, शाहजहांपुर का 10.8 डिग्री, बरेली का 10.6 डिग्री, बहराइच का 9 डिग्री, लखनऊ का 11 डिग्री और गोरखपुर का 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान उरई में सबसे ज्यादा 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 22 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 22.2 डिग्री, बरेली का 22.8 डिग्री, प्रयागराज का 27.7 डिग्री, लखनऊ का 26.8 डिग्री, कानपुर नगर का 26.4 डिग्री, आगरा का 25.6 डिग्री और बुलंदशहर का 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
