दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में ठंड का अटैक, सर्दी से कांपते नजर आए लोग, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत हो गई है। यहां तापमान गिरने के साथ ठंड का स्तर है की बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। साथ ही एनसीआर शहरों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

Image

दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम पर देखा जा सकता है। सुबह-शाम की ठंड से शुरू हुए दिसंबर महीने के 7 दिन बाद दिल्ली के मौसम अचानक बदला गया। यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड के स्तर में बढ़ोतरी देखी गई। हल्की ठिठुरन के बाद सुबह-शाम में कंपकंपा देने वाली सर्दी महसूस की जा रही है। सिंगल लेयर पहन रहे लोग अब गर्म कपड़ों की कई लेयर्स में पैक हुए दिख रहे हैं। इस बदलाव के साथ दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को सुबह के दौरान कई इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली थी। दिन चढ़ने के साथ धुंध और मौसम दोनों साफ हो गए। उत्तर दिशा की ओर से आ रही हवाओं के कारण शहर की वायु गुणवत्ता पर भी असर पड़ा और तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के अधिकतम तापमान 3 डिग्री की कमी के साथ 21.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा। आज के तापमान की बात करें तो आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहेगा।

आने वाले दिनों में गिरेगा तापमान

राजधानी दिल्ली में ठंड अभी अपने और रंग दिखाएगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि मंगलवार से गुरुवार के बीच राजधानी के न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट आएगी। यहां ठंड बढ़ने के वजह हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को बताया जा रहा है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली की ही तरह नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ये सभी शहर राजधानी की तरह कोल्ड का अटैक झेल रहे हैं। एनसीआर शहरों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम के दौरान लोगों को ठंड में कांपते हुए देखा जा रहा है। दोपहर के समय धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है। तापमान की बात करें तो आज फरीदाबाद और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। 11 दिसंबर को शहर में कोल्ड वेव चलने की संभावना भी जताई गई है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान क्रमशः 9-10 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 22 और 25 रह सकता है। शहर में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article