शहर

BJP Candidate List Uttarakhand: उत्तराखंड की 5 में से 3 सीटों पर नाम तय, ये दिग्गज उतरेंगे लोकसभा चुनाव के महासमर में

Uttarakhand BJP Candidate List 2024 Loksabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही समय बचा है और एक के बाद एक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज यानी शनिवार 2 मार्च को भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जिसमें 3 उम्मीदवार उत्तराखंड के भी हैं।

Image

उत्तराखंड के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट

Photo : Twitter

BJP Uttarakhand Candidate List, Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उत्तराखंड के उम्मीदवारों का नाम भी है। चलिए जानते हैं भाजपा ने इस बार उत्तराखंड में किन नेताओं को चुनावी महासमर में उतारा है।

भाजपा ने उत्तराखंड की कुल पांच लोकसभा सीटें हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं -

  • टिहरी गढ़वाल
  • गढ़वाल
  • अल्मोड़ा (SC)
  • नैनीताल-उधमसिंह नगर
  • हरिद्वार
उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। टिहरी गढ़वाल से माला राज्य लक्ष्मी शाह (रानी), गढ़वाल सीट से तीरथ सिंह रावत, अल्मोड़ा से अजय टम्टा, नैनीताल-उधमसिंह नगर से केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और हरिद्वार से रमेश पोखरियाल 'निशंक' चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

BJP ने मौजूदा सांसदों पर दिखाया भरोसा

पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा अपनी पहली लिस्ट में की है। भाजपा ने टिहरी गढ़वाल से एक बार फिर माला राज्य लक्ष्मी शाह को उम्मीदवार बनाया है, अल्मोड़ा की सुरक्षित सीट से एक बार फिर अजय टम्टा और नैनीताल-उधमसिंह नगर की सीट से केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को टिकट दिया गया है।

गढ़वाल और हरिद्वार सीट के लिए अभी उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हुए हैं। जब भी यह नाम तय होंगे Timesnowhindi.com पर आपको इसकी जानकारी मिलेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!