शहर

Jammu News: वैष्‍णो देवी भक्‍तों को मिला बड़ा तोहफा, भैरों मंदिर के दर्शन होंगे आसान; रोप-वे की लंबी लाइन से म‍िलेगी छुट्टी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन में माता वैष्‍णो देवी रोपवे के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग के अलावा बोर्ड के सदस्य और पद्मश्री प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री एवं अन्‍य लोग भी मौजूद रहे।

Image

माता वैष्‍णो देवी भक्‍तों को रोप-वे की लंबी लाइन से मिलेगी छुट्टी

Photo : Times Now Digital

Jammu News: वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी भवन से भैरों जी मंदिर तक यात्री रोपवे के लिए एक ऑनलाइन बुकिंग सुविधा का उद्घाटन कर दिया हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यात्री रोपवे के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा का उद्घाटन राजभवन में किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग, बोर्ड के सदस्य और पद्म श्री प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री भी उपस्थित थे।

ऑनलाइन पोर्टल से भी बुक होंगे टिकट

प्रवक्ता ने कहा कि उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रा को सुविधाजनक और परेशानी मुक्त बनाने के लिए बेहतर सुविधाएं और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, यात्री रोपवे टिकट, जो पहले आओ पहले पाओ के आधार पर काउंटरों पर केवल ऑफलाइन उपलब्ध थे, अब ऑनलाइन पोर्टल www.maavaishnodevi.org के माध्यम से बुक किये जा सकते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआत में तीर्थयात्रियों के लिए प्रतिदिन 2000 रुपये के टिकट की ऑनलाइन सीमा तय की गई है और आने वाले महीनों में इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की पहल से न केवल तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी बल्कि बोर्ड का वार्षिक खर्च भी कम होगा। भवन-भैरों यात्री रोपवे की प्रति घंटे 800 व्यक्तियों को ले जाने की क्षमता है जो एक दिन में आठ से दस घंटे तक चालू रहती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article