शहर

Jhunjhunu: ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश कर रहे डॉक्टर पर तेंदुए ने बोला हमला, देखें Video

झुंझुनूं में एक तेंदुए को रेस्क्यू करने पहुंची टीम पर ही तेंदुए ने हमला कर दिया। ट्रैंकुलाइजर लिए वेटरनरी डॉक्टर अशोक तंवर जब तेंदुए पर निशाना लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने लेपर्ड पर लाठियां बरसाई। हालांकि लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया। वीडियो में देखें।

Rajasthan Leopard Attack: राजस्थान के झुंझुनू के बुडानिया इलाके में एक तेंदुए को पकड़ने की जद्दोजहद में एक वेटरनरी डॉक्टर घायल हो गया। बुडानिया इलाके में करीब 12 घंटे तक इस तेंदुए की दहशत रही, जिसके बाद इसे रेस्क्यू किया जा सका। इस दौरान तेंदुए ने तीन ग्रामीणों को और एक पशु चिकित्सा अधिकारी पर हमला किया।

घटना सोमवार की है, जब वन विभाग की रेंजर रंजन सुमन को सूचना मिली की एक तेंदुआ गांव में घुस आया है। दोपहर तक तेंदुए को तलाशने के बाद वह एक खंडहर में बैठा हुआ मिला। रेस्क्यू करने के प्रयास में ही तेंदुआ, एक घर में घुस गया। जयपुर चिड़ियाघर से आए वेटनरी डॉक्टर अशोक तंवर टीम के साथ सीढ़ी लगाकर लेपर्ड को मकान में ही ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास कर रहे थे कि तेंदुए ने कूदकर उन पर हमला कर दिया और मकान के पीछे की तरफ में खेत में भाग निकला। यहां उसे ट्रैंकुलाइज किया गया और वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद किया।

ऐसा अनुमान है कि तेंदुआ बांसियाल की पहाड़ियों से निकलकर बुडानिया तक पहुंचा था।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article