शहर

Land for Job मामले में लालू परिवार को आज कोर्ट में पेशी से छूट मिली

पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर दिल्ली में सीबीआई की विशेष अदालत में जमीन के बदले नौकरी मामले में केस चल रहा है। आज इस मामले में कोर्ट ने लालू परिवार की अर्जी पर उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी।

Image

लालू प्रसाद यादव

Land for Job मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू यादव और उनके परिवार पर केस चल रहा है। इस मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई कर रही है। सीबीआई के इस मामले में लालू यादव की बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के अलावा परिवार का कोई भी सदस्य कोर्ट रूप में नहीं पहुंचा। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होकर व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और लालू यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने आज व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी लगाई थी। लालू प्रसाद यादव और रबड़ी देवी ने अधिक उम्र और तेजस्वी यादव ने सेहत खराब होने का हवाला देकर व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को पेशी से छूट दे भी दी।

उधर मीसा भारती और रबड़ी देवी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में उनके खिलाफ लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि वो ट्रायल का सामना करना चाहेंगी। कोर्ट ने आज यानी गुरुवार 29 जनवरी को पेशी में छूट जरूर दे दी, लेकिन लालू परिवार के बाकी सदस्यों कसे कहा कि वे 1-25 फरवरी के बीच कभी भी कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेश हो सकते हैं, ताकि उनके खिलाफ औपचारिक तौर पर आरोप तय किए जा सकें।

कोर्ट ने कहा कि 1 से 25 फरवरी के बीच जब भी वह कोर्ट में पेशी के लिए आएं, उससे एक दिन पहले कोर्ट को इस संबंध में जानकारी दे दें। अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत 'राउज एवन्यू कोर्ट' में लैंड फॉर जॉब से जुड़े सीबीआई के मामले में 9 मार्च से ट्रायल डे-टू-डे आधार पर शुरू की जाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article