कोलकाता

पश्चिम बंगाल में कितने जिले हैं, यहां जानें सभी जिलों के नाम और सांसदों की लिस्ट भी देखें

पश्चिम बंगाल में कितने जिले हैं? पश्चिम बंगाल के जिलों के नाम क्या हैं? पश्चिम बंगाल में कितनी लोकसभा सीटे हैं? पश्चिम बंगाल के सभी लोकसभा सांसदों के नाम और उनकी पार्टियों के नाम की लिस्ट हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं। यही नहीं पश्चिम बंगाल की अनुमानित जनसंख्या कितनी है? इस प्रश्न का उत्तर भी यहां पर मौजूद है।

paschim bangal mein kitne jile hai.

यहांं जानें पश्चिम बंगाल में कितने जिले हैं

पश्चिम बंगाल, पूर्वी भारत का एक प्रमुख राज्य है। यहां पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की सरकार है, जिसकी मुखिया ममता बनर्जी हैं। ममता बनर्जी 20 मई 2011 से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल चल रहा है। 2011, 2016 और 2021 में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में बहुमत मिला और ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अगले साल यानी अप्रैल-मई 2026 में एक बार फिर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का शंखनाद होगा। विधानसभा चुनाव पर आगे बात करेंगे, यहां जान लेते हैं पश्चिम बंगाल में कुल कितने जिले हैं और जिलों का नाम क्या है? पश्चिम बंगाल के जिलों की लिस्ट भी हम यहां आपको देंगे।

पश्चिम बंगाल में कितने जिले हैं (paschim bangal mein kitne jile hai)?

Pashchim Bengal me Kitne district hain: पश्चिम बंगाल में कुल 23 जिले हैं। पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग अपनी खुशबूदार चाय के लिए काफी मशहूर है। जबकि 1911 में अंग्रेजों ने भारत की राजधानी दिल्ली को बनाया, उससे पहले ब्रिटिश इंडिया की राजधानी कोलकाता ही था।

ये भी पढ़ें - ये है दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी जगह, तापमान -40 डिग्री और मौजूद है भारत में

पश्चिम बंगाल के जिलों के नाम क्या-क्या हैं?

पश्चिम बंगाल के सभी 23 जिलों को पांच एडमिनिस्ट्रेटिव डिवीजन में बांटा जाता है। जिनके नाम हैं - प्रेसिडेंसी (Presidency), मेदिनीपुर (Medinipur), बर्धमान (Bardhaman), मालदा (Malda), और जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri)। पश्चिम बंगाल में जिलों की लिस्ट यहां है -

  • अलीपुरद्वार (Alipurduar)
  • बांकुरा (Bankura)
  • बीरभूम (Birbhum)
  • कूच बिहार (Cooch Behar)
  • दक्षिण दिनाजपुर (Dakshin Dinajpur)
  • दार्जिलिंग (Darjeeling)
  • हुगली (Hooghly)
  • हावड़ा (Howrah)
  • जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri)
  • झारग्राम (Jhargram)
  • कलिमपोंग (Kalimpong)
  • कोलकाता (Kolkata)
  • मादला (Malda)
  • मुर्शिदाबाद (Murshidabad)
  • नादिया (Nadia)
  • उत्तर 24 परगनास (North 24 Parganas)
  • पश्चिम बर्धमान (Paschim Bardhaman)
  • पश्चिम मेदिनीपुर (Paschim Medinipur)
  • पूर्ब बर्धमान (Purba Bardhaman)
  • पूर्ब मेदिनीपुर (Purba Medinipur)
  • दक्षिण 24 परगनास (South 24 Parganas)
  • पुरुलिया (Purulia)
ये भी पढ़ें - बिहार चुनाव निपट गए, अगला चुनाव किस राज्य में होगा; पांच राज्यों का है नंबर

पश्चिम बंगाल मे कितनी लोकसभा सीटें हैं (No. of Loksabha Seats in West Bengal)

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश 80 और महाराष्ट्र 48 के बाद पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 में से 29 सीटें ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने जीती थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 12 सीटों पर जीत मिली थी। 1 सीट पर कांग्रेस को सफलता हाथ लगी थी।

ये भी पढ़ें - 9 राज्यों और 3 UT में हो रहा SIR, क्या डॉक्यूमेंट चाहिए? फॉर्म कैसे भरें? अपने हर प्रश्न का उत्तर यहां जानें

पश्चिम बंगाल के सांसदों की पूरी लिस्ट (MPs of West Bengal)

ConstituencyCandidateParty
Cooch Behar (SC)Jagadish Chandra Barma BasuniaTrinamool Congress
Alipurduars (ST)Manoj TiggaBharatiya Janata Party
Jalpaiguri (SC)Jayanta Kumar RoyBharatiya Janata Party
DarjeelingRaju BistaBharatiya Janata Party
RaiganjKartick PaulBharatiya Janata Party
BalurghatSukanta MajumdarBharatiya Janata Party
Maldaha UttarKhagen MurmuBharatiya Janata Party
Maldaha DakshinIsha Khan ChoudhuryIndian National Congress
JangipurKhalilur RahamanTrinamool Congress
BaharampurYusuf PathanTrinamool Congress
MurshidabadAbu Taher KhanTrinamool Congress
KrishnanagarMahua MoitraTrinamool Congress
Ranaghat (SC)Jagannath SarkarBharatiya Janata Party
Bangaon (SC)Shantanu ThakurBharatiya Janata Party
BarrackporePartha BhowmickTrinamool Congress
Dum DumSaugata RoyTrinamool Congress
BarasatKakoli Ghosh DastidarTrinamool Congress
BasirhatHaji Nurul IslamTrinamool Congress
Jaynagar (SC)Pratima MondalTrinamool Congress
Mathurapur (SC)Bapi HalderTrinamool Congress
Diamond HarbourAbhishek BanerjeeTrinamool Congress
JadavpurSaayoni GhoshTrinamool Congress
Kolkata DakshinMala RoyTrinamool Congress
Kolkata UttarSudip BandyopadhyayTrinamool Congress
HowrahPrasun BanerjeeTrinamool Congress
UluberiaSajda AhmedTrinamool Congress
SrerampurKalyan BanerjeeTrinamool Congress
HooghlyRachana BanerjeeTrinamool Congress
Arambagh (SC)Mitali BagTrinamool Congress
TamlukAbhijit GangopadhyayBharatiya Janata Party
KanthiSoumendu AdhikariBharatiya Janata Party
GhatalDeepak AdhikariTrinamool Congress
Jhargram (ST)Kalipada SorenTrinamool Congress
MedinipurJune MaliaTrinamool Congress
PuruliaJyotirmay Singh MahatoBharatiya Janata Party
BankuraArup ChakrabortyTrinamool Congress
Bishnupur (SC)Saumitra KhanBharatiya Janata Party
Bardhaman Purba (SC)Sharmila SarkarTrinamool Congress
Bardhaman–DurgapurKirti AzadTrinamool Congress
AsansolShatrughan SinhaTrinamool Congress
Bolpur (SC)Asit Kumar MalTrinamool Congress
BirbhumSatabdi RoyTrinamool Congress

पश्चिम बंगाल की जनसंख्या कितनी है (paschim bangal ki jansankhya kitni hai)

एक अनुमान के अनुसार पश्चिम बंगाल की कुल जनसंख्या 2025 में लगभग 10 करोड़, 56 लाख है। 2011 की जनगणना के अनुसार पश्चिम बंगाल में उस समय 91.28 करोड़ की जनसंख्या थी।

लेटेस्ट न्यूज

Digpal Singh
Digpal Singh Author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article