कोलकाता

West Bengal News: संतोषपुर स्टेशन पर आग लगने से मची अफरातफरी, कई दुकानें जलकर राख; ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में ​​संतोषपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आज सुबह अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में कई छोटी-बड़ी दुकानें भी आ गई। जिससे दुकान का सामान जलकर राख हो गया।

Image

संतोषपुर स्टेशन पर लगी आग

Santoshpur Station Fire: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में संतोषपुर स्टेशन से आग लगने की घटना सामने आई है। जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। जिसमें कई दुकानें भी जल गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। इस घटना के कारण कुछ ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लगी आग

यह घटना मंगलवार सुबह 7 बजे हुई, जब स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यह आग प्लेटफार्म के आसपास की कई छोटी-बड़ी दुकानों में फैल गई। आग की चपेट में आने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। यात्रियों से लेकर दुकानदारों तक, हर कोई इस अचानक लगी आग से दहशत में आ गया। हालाकि इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

बजबज शाखा की ट्रेन सेवा स्थगित

स्टेशन पर आग लगने से बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है। क्योंकि दुर्गा पूजा आने ही वाली है, और हर दुकान में ढेर सारा सामान रखा हुआ था। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। आग की भयावहता के कारण बजबज शाखा पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!