कोलकाता

पश्चिम बंगाल में BSF का ऑपरेशन; SIR के डर से अवैध रूप से सीमा पार करने वाले 48 बांग्लादेशी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 48 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश करते हुए पकड़ा। बताया जा रहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा के बाद वे देश छोड़ने का प्रयास कर रहे थे। अधिकांश गिरफ्तार व्यक्ति राज्य और अन्य क्षेत्रों में घरेलू सहायकों व मजदूरों के रूप में काम करते थे।

Image

पश्चिम बंगाल में 48 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार (फोटो: Canva)

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे 48 बांग्लादेशी नागरिकों को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार, यह कार्रवाई रविवार को की गई जब घुसपैठिए दूसरे देश में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा के बाद ये बांग्लादेशी नागरिक भारत से निकलने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रविवार को बीएसएफ ने 33 घुसपैठियों को हिरासत में लेकर स्वरूपनगर पुलिस के हवाले किया, जबकि शनिवार रात 15 अन्य को पकड़ा गया।

बीएसएफ अधिकारी के अनुसार, पकड़े गए अधिकांश लोग पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में घरेलू सहायकों तथा दैनिक मजदूरों के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा के बाद हिरासत या निर्वासन के भय से ये सभी अपने देश लौटने की कोशिश कर रहे थे। एसआईआर प्रक्रिया के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं की जानकारी सत्यापित करने के लिए घर-घर जाकर जांच करते हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!