शहर

Haryana News: नूंह में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिसकर्मियों को कुचला, कांस्टेबल की मौत

हरियाणा के नूंह में तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। हादसे में एक कांस्टेबल की मौके पर मौत हो गई, जबकि एएसआई मुकेश फोगाट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक और मवेशियों से लदे वाहन को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो

Nuh Accident News: हरियाणा के नूंह जिले के गोयला गांव के पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। हादसे में हरियाणा के एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक और मवेशियों से लदे वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

मवेशियों से भरे वाहन की कार्रवाई के दौरान हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पुलिस की एक टीम मवेशियों से लदे एक वाहन को अपने कब्जे में लेने के लिए एक्सप्रेसवे पर पहुंची थी। हालांकि, वह वाहन खराब हो गया जिसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े उस वाहन से टकरा गया। इस हादसे में कांस्टेबल गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मुकेश फोगाट गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गए।

मावेशियों से लदा वाहन और ट्रक जब्त

पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया और घायल एएसआई को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नूंह पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हमने मवेशियों से लदे वाहन और टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।"

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article