शहर

MP: आगर मालवा में दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश, पता पूछने के बहाने बच्चे को उठाया; VIDEO

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश की घटना सामने आई है। बदमाशों ने पता पूछने के बाद बच्चे को उठाया और भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पड़ोसी के आने की वजह से अपहरण नहीं कर पाए।

Image

घटना सीसीटीवी में कैद।

Photo : Times Now Digital

Agar Malwa News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में मंगलवार को दिन दहाड़े अपहरण की कोशिश की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिसका अपहरण करने का प्रयास किया गया, वह एक कॉलोनाइजर का पुत्र है, जिसकी उम्र 11 वर्ष है। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने पीड़ित बालक के पिता की शिकायत पर दो अज्ञात बाइक सवारों पर नाबालिग के अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रवभारी अनिल कुमार मालवीय ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बड़ा गवली पूरा रोड पर रहने वाले कॉलोनाइजर प्रदीप सांखला का 11 वर्षीय बेटा नक्ष सांखला घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने बच्चे से उसके पिता के ऑफिस के बारे में पूछा और उसे उठाकर जबरन बाइक पर बैठाने लगे।

पड़ोसी की वजह से अपहरण की कोशिश नाकाम

इसी बीच, पड़ोसी विकास जैन को चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उसने बच्चे का अपहरण होने से बचा लिया। इसके थोड़ी देर बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गए। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है और घटना में उपयोग किया गया बाइक भी जब्त कर लिया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें