शहर

Karnataka Accident Video: ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

कर्नाटक के हासन में एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि पुलिस को शवों की पहचान करने में भी समस्या हुई।

Image

कार और ट्रक की टक्कर

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के हासन में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। जहां एक कार और ट्रक की जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। इस सड़क हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुर्घटना के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

शवों की पहचान करने में हुई दिक्कत

यह हादसा बेंगलुरु मंगलुरु नेशनल हाईवे-75 के पास कांडली इचनाहल्ली गांव में रविवार सुबह 7 बजे हुआ। जहां एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि पुलिस को शवों की पहचान करने में दिक्कत हुई। हादसे का शिकार हुई कार का नंबर KA53C1419 और ट्रक का नंबर MH46BM3875 है।

मृतकों की पहचान

  • नारायणप्पा
  • सुनंदा
  • रवि कुमार
  • नेथ्रा
  • चेतन
  • राकेश (ड्राइवर)
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article