शहर

काली नदी में भर भराकर ढहा पुल, पानी में समाया ट्रक; ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान

कर्नाटक में काली नदी पर पुल ढहने से एक ट्रक नदी में गिर गया। यह पुल कारवार शहर में कोडीभागा के पास स्थित कारवार-गोवा को आपस में जोड़ता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इस हादसे से व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है-

Image

काली नदी पर पुल ढहने से ट्रक नदी में गिरा

Karnataka: कर्नाटक में कारवार शहर के कोडीभागा के पास काली नदी पर पुल ढह गया। हादसे में एक ट्रक चालक ने कैबिन में चढ़कर अपनी जान बचाई। पुलिस और मछुवारों ने नाव से चालक को बचाया। हालांकि, केरल निवासी लॉरी चालक राधाकृष्ण नाला स्वामी (37) सौभाग्य से दुर्घटना में बच गए। बता दें कि कारवार शहर में कोडीभागा के पास स्थित यह पुल कारवार-गोवा को आपस में जोड़ता है, जो ढह गया। इसी बीच, गोवा से आ रहा एक ट्रक भी नदी में जा गिरा।

पूरी तरह पानी में डूबा ट्रक

इसके बाद, स्थानीय पुलिस ने ट्रक चालक राधाकृष्ण नाला स्वामी को बचाया। इसके बाद उसे केआरआईएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ट्रक पानी में पूरी तरह से डूब चुका है। अब सिर्फ कैबिन ही दिख रहा है। दूर-दूर तक कहीं पर भी ट्रक नजर नहीं आ रहा। स्थानीय लोग इस हादसे को भयावह बता रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

पुलिस ने बताया कि इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और मछुवारे हरकत में आए। इसके बाद, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस टीम में उत्तर कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक नारायण, एएसपी जयकुमार और डीएसपी गिरीश समेत कई अधिकारी शामिल हुए थे। बता दें कि उत्तर कन्नड मे अवैज्ञानिक तरीके से हाईवे निर्माण कार्य के कारण अंकोला के शिरुरू के पास 15 दिन पहले ही पहाड़ी ढह गई थी।

हादसे की वजह व्यापारी परेशान

इस हादसे के बाद जिलाधिकारी लक्ष्मीप्रिया ने पुल का निरीक्षण करने का आदेश दिया है। उन्होंने 12 घंटे के भीतर पुलिस की गुणवत्ता रिपोर्ट पेश करने का भी सुझाव उच्च स्तर को दिया है। हादसे की वजह से कारवार और गोवा से आने जाने वाले वाहन भी रुक गए। इससे व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।

(इनपुट-IANS)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article