Electric Vehicles in UP: उत्तर प्रदेश में अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए अच्छा मौका है। अगर आप ई-वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब उत्तर प्रदेश में बने ई-वाहनों को खरीदकर यहां के किसी भी जिले में पंजीकरण कराने पर पांच वर्ष तक रोड टैक्स नहीं चुकाना होगा। जबकि दूसरे राज्यों में निर्मित ई-वाहनों को भी यहां खरीदकर किसी भी जिले में पंजीकरण कराने पर तीन वर्ष तक रोड टैक्स फ्री रहेगा। दोपहिया, तिपहिया, चौपहिया और कॉमर्शियल यानी सभी वाहनों पर यह यह बदलाव लागू होगा। नई व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो गई है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नियमावली में संशोधन किया है। परिवहन विभाग के वाहन पोर्टल पर अपलोड नई नियमावली के आधार पर ही अब इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन होंगे। तय समय सीमा पूरी होने के बाद ई-वाहनों पर पहले की तरह टैक्स देना पड़ेगा।
