कानपुर

'यह सिर्फ आम नहीं, किसानों के समर्पण का स्वाद है', जब CM योगी ने MP रमेश अवस्थी के पढ़े कसीदे

कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने इस महोत्सव की शुरुआत 18 वर्ष पहले की थी, जब उन्होंने महसूस किया कि आम उत्पादक किसानों को पहचान, बाजार और मंच की सख्त जरूरत है। आज यह आयोजन न केवल दिल्ली जैसे राष्ट्रीय मंच पर पहुंचा है, बल्कि देशभर के किसानों को ग्लोबल एग्री-स्पेस में खड़ा कर रहा है।

Image

सीएम योगी के साथ सांसद रमेश अवस्थी

कानपुर : दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 18वें 'भारत आम महोत्सव 2025 ने कानपुर के मान बढ़ाया। यह केवल एक कृषि प्रदर्शनी नहीं था, बल्लि स्वाद और किसानों के सम्मान का उत्सव बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी को पत्र लिखकर बधाई दी और कहा कि यह पहल कृषि विविधता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। इस महोत्सव की राष्ट्रीय पहचान को और सुदृढ़ बनाते हुए, इसमें 18 केंद्रीय मंत्री और सभी राजनीतिक दलों के 200 से अधिक सांसदों ने भाग लेकर यह साबित कर दिया कि भारत आम महोत्सव अब केवल एक फल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान और कृषि नवाचार का एक साझा राष्ट्रीय मंच बन चुका है।

सीएम योगी ने क्या लिखा

भारत आम महोत्सव न केवल आम की किस्मों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है, बल्कि यह किसानों की मेहनत और नवाचार को सम्मान देकर उन्हें प्रेरणा भी देता है। सांसद रमेश अवस्थी जी का यह प्रयास उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के किसानों के लिए गौरव का विषय है।”

कानपुर से दिल्ली तक एक किसान केंद्रित यात्रा

गौरतलब है कि कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने इस महोत्सव की शुरुआत 18 वर्ष पहले की थी, जब उन्होंने महसूस किया कि आम उत्पादक किसानों को पहचान, बाजार और मंच की सख्त जरूरत है। आज यह आयोजन न केवल दिल्ली जैसे राष्ट्रीय मंच पर पहुंचा है, बल्कि देशभर के किसानों को ग्लोबल एग्री-स्पेस में खड़ा कर रहा है।

आम की विविधता किसानों की मेहनत

महोत्सव में 350 से अधिक आमों की किस्में प्रदर्शित की गईं, जिसमें दशहरी, चौसा, बंगनपल्ली, अल्फांसो, फजली, नीलम, मल्लिका जैसी पारंपरिक किस्मों के साथ-साथ ‘मोदी आम’ ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। सीएम योगी ने अपने पत्र में ‘मोदी आम’ के ज़रिए आम उत्पादकों की रचनात्मकता और भारतीय फलों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा की प्रशंसा भी की।

किसान सम्मान और सांस्कृतिक संगम

रमेश अवस्थी ने इस दौरान कहा कि महोत्सव का विशेष आकर्षण किसान सम्मान समारोह रहा, जहां देशभर से आए मेहनतकश किसानों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। सीएम योगी की सराहना हमारे लिए ऊर्जा का काम करती है। हम उत्तर प्रदेश के किसानों को न केवल तकनीकी दृष्टि से सक्षम देखना चाहते हैं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। साथ ही मिलेट्स डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस आयोजन को पूर्ण रूप से अनुभवात्मक बना दिया।

किन मत्रियों ने लिया भाग

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, एलजी विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अनुराग ठाकुर, बीएल वर्मा, एसपी सिंह बघेल, सहित 18 केंद्रीय मंत्री और 200 से अधिक सांसदों की उपस्थिति ने इस महोत्सव को राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बना दिया। साहित्यकार कुमार विश्वास, अभिनेता अरबाज़ खान, गायक अंकित तिवारी, कवियित्री कविता तिवारी, और सुप्रीम कोर्ट के न्यायविदों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी व्यापक आयाम दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान