कानपुर

Mahoba News: महोबा में दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते कुएं में गिरी तीन सगी बहनें; मौत

महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के आरी गांव में तीन नाबालिग बहनों की कुएं में गिरकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि तीनों बहनें खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंचीं और फिसलकर एक-एक कर कुएं में गिर गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।

Image

कुएं में गिरने से तीन बच्चियों की मौत (सांकेतिक फोटो | IANS)

Photo : IANS

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। अजनर थाना क्षेत्र के आरी गांव में तीन नाबालिग सगी बहनों खेलते समय कुएं में गिर गईं। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों के शव बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। महोबा के पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कल 112 पर एक सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की थी।

कुएं में था दो फुट गहरा पानी

पुलिस ने बताया कि दिन में तीन बजे गांव आरी थाना अजनर में एक बच्ची ने बताया कि वह अपनी तीन बहनों के साथ खेल रही थी। उन्हीं खेतों में एक कुआं भी है, जिसमें दो फुट की गहराई तक पानी भरा है। उसकी गहराई 15 फीट के आसपास है। ये तीन बच्चियां खेत पर रह गई और कुएं में गिरने से उनकी मौत हो गई। इसके पहले पांच थानों की पुलिस ने मिलकर सर्च अभियान चलाया। तथ्य सामने आने के बाद कुएं से सभी शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। मौके पर सभी अधिकारी मौजूद हैं। पोस्टमार्टम के बाद सारी जानकारी दी जाएगी।

चप्पलों से पता चली बच्चियों की लोकेशन

पुलिस ने बताया कि आरी गांव निवासी रम्मू की तीन बेटियां घर के पास खेल रही थीं। जब वे देर रात तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव वालों को पास के खेत में बने एक पुराने कुएं के पास बच्चों की चप्पलें दिखाई दीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाशी अभियान चलाया गया। तीनों बच्चियों के शव कुएं से निकाले गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का ही मामला प्रतीत होता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा

आशंका जताई जा रही है कि तीनों बहनें खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंचीं और फिसलकर एक-एक कर कुएं में गिर गईं। कुआं जर्जर और खुला होने के कारण हादसा संभव हुआ। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें