कानपुर

Kanpur: गंगा में नहा रहे तीन युवकों की डूबकर मौत, इलाके में पसरा मातम

कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में गंगा घाट पर नहा रहे तीन युवक डूब गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों मुंडन के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

Image

तीन युवकों की डूबने से मौत (सांकेतिक फोटो)

Kanpur News: कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के कल्लू पुरवा अकबरपुर सेंग स्थित गंगा घाट पर नहा रहे तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। तीनों युवक एक मुंडन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घाट पर आए थे। युवकों के परिवारों में मातम पसर गया है।

गुरुवार को एक मुंडन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर के अकबरपुर सेंग स्थित गंगा घाट पर पहुंचे तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। नहा रहे तीनों युवकों के डूबने पर गोताखोरों की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों युवकों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से युवकों को आनन फानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

बिल्हौर थाना क्षेत्र की इस घटना से इलाके में मातम पसर गया है, परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

डूबने की यह घटना कोई नई नहीं है, कानपुर में ही कोहना में पिछले महीने की एक शाम गंगा बैराज पर नहाते समय पांच दोस्त डूबने लगे। शोर सुन गोताखोरों ने तीन युवकों को बचा लिया, मगर दो युवक गहरे पानी में बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाए। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव को निकाल लिया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article