Kanpur Accident: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में घायल लोगों को पुलिस या प्रशासन से तत्काल मदद नहीं मिली। गंभीर रूप से घायलों को मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाने का दावा करने वाले एक गांव के एक वीडियो को ट्वीट करते हुए समाजवादी पार्टी ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य की स्थिति कभी इतनी खराब नहीं रही है।
घायलों को बाइक पर अस्पताल ले जाया गया- समाजवादी पार्टीसमाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट (Tweet) किए गए वीडियो में एक गांववाला न्यूज चैनल के रिपोर्टर से कहता है कि कुल 78 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन दुर्घटना के बाद वह जीवित थे। एंबुलेंस (Ambulance) नहीं आई, न ही उन्हें पुलिस (Police) की मदद मिली। हम उन्हें मोटरसाइकिल पर अस्पतालों में ले गए। साथ ही कहा कि जब घायलों को अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टर वहां मौजूद नहीं थे और जब तक पुलिस पहुंची, तब तक कुछ को मृत घोषित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था (Health System) की स्थिति इससे ज्यादा खराब कभी नहीं रही। बीजेपी सरकार की विफलता का खामियाजा जनता भुगत रही है।
मृतकों के परिवार से मिले सीएम योगी
शनिवार रात कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट कर तालाब में गिर जाने से 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसे में कई बच्चे और महिलाएं भी घायल हैं। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के घाटमपुर इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 26 मृतकों के परिवार से मुलाकात करने के लिए कुरथा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार से मुलाकात की।
