कानपुर

Kanpur Elevated: कानपुर के रामादेवी में प्रयागराज-इटावा एलिवेटेड हाईवे होगा बंद, एक महीने रहेगा डायवर्जन, रेलवे करेगा यह काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 02:46 PM IST

Kanpur Elevated: कानपुर में रामादेवी चौराहा स्थित 300 मीटर एलिवेटेड हिस्सा एक माह बंद रहेगा। रेलवे ने चंदारी से रूमा के बीच तीसरी लाइन के लिए एलिवेटेड पुल के नीचे काम करने को एक माह का ब्लॉक मांगा है। ऐसे में एक महीने डायवर्जन रहेगा। रेलवे एवं एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस ने इस डायवर्जन के लिए निरीक्षण कर लिया है।

Image

रामादेवी में प्रयागराज-इटावा एलिवेटेड हाईवे 300 मीटर होगा बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में रामादेवी में प्रयागराज-इटावा एलिवेटेड हाईवे 300 मीटर होगा बंद
  • रूमा और लखनऊ से आने वाला ट्रैफिक होगा डायवर्ट
  • चंदारी से रूमा के बीच तीसरी लाइन के लिए रेलवे ने एक माह के लिए मांगा ब्लॉक

Kanpur Elevated Closed: उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रयागराज से इटावा जाने वाले हाईवे का रामादेवी चौराहा स्थित 300 मीटर एलिवेटेड हिस्सा एक माह बंद रखने का प्रस्ताव है। रेलवे ने एक माह के लिए एलिवेटेड पुल के नीचे कार्य करने के लिए ब्लॉक मांगा है। डायवर्जन होने पर प्रयागराज और लखनऊ की तरफ से आने वाला ट्रैफिक एलिवेटेड हाईवे से रामादेवी सब्जी मंडी सर्विस लेन में डायवर्ट होगा। सर्विस लेन में 300 मीटर चलने के बाद वाहन फिर कट से एलिवेटेड हाईवे पर आ जाएंगे। फिलहाल इस कट से सरसौल की तरफ से आकर श्यामनगर या फिर अन्य मोहल्लों में जाने वाला ट्रैफिक मुड़ जाता है।

हाईवे के इस कट को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा, ताकि लंबे भारी ट्रक आराम से मुड़ सकें। यह डायवर्जन एक महीने रहेगा। चंदारी से रूमा के बीच तीसरी लाइन के लिए रेलवे ने ब्लॉक मांगा है। रेलवे एवं एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस ने इस डायवर्जन के लिए निरीक्षण कर लिया है।

डेढ़ लाख से ज्यादा वाहनों का लोड

एलिवेटेड हाईवे पर प्रस्तावित डायवर्जन वाली जगह पर रोजाना करीब डेढ़ लाख वाहनों का लोड रहता है। डायवर्जन का सबसे ज्यादा असर रामादेवी सब्जी मंडी से एलिवेटेड हाईवे से मिलने वाली सर्विस लेन पर पड़ेगा। हल्के वाहन और बसें श्यामनगर से होते हुए जाएंगी। टीआई राजवीर सिंह के अनुसार, डायवर्जन के दौरान रामादेवी सब्जी मंडी से सर्विस लेन होकर नौबस्ता-यशोदानगर जाने वाले टेंपो, बस और हल्के वाहनों को रामादेवी से पीएसी मोड़ और वहां से बाएं मुड़कर श्यामनगर पुल होते हुए बाईपास पर निकला जाएगा।

रेलवे बना रहा यह नई लाइन

रेलवे चंदारी से रूमा के बीच तीसरी लाइन बना रहा है। इसकी दूरी करीब 12 किलोमीटर है। जबकि इसमें 120 करोड़ की लागत आएगी। काम पूरा होने का लक्ष्य 31 मार्च 2023 रखा गया है। सीआरएस ट्रायल 20 से 31 मार्च के बीच प्रस्तावित है। अन्य कार्य चकेरी और रूमा स्टेशन के यार्डों की रीमाडलिंग में होगा। इसके बनने से पूरा सेक्शन आटोमेटिक हो जाएगा। साथ ही ट्रेनों की गति बढ़ेगी। इसके अलावा, कानपुर सेंट्रल भी अब सीधे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडेर से जुड़ जाएगा। मालगाड़ियों को निकालने के लिए तीसरा ट्रैक चंदारी से रूमा तक बनेगा। इसके बाद कानपुर सेंट्रल या फिर जूही यार्ड से जाने वाली मालगाड़ी तीसरी लाइन से सीधे फ्रेट कॉरीडोर में पहुंचेंगी। जबकि न्यू रूमा से न्यू सुजातपुर तक डीएफसी चालू है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!