कानपुर

Kanpur News : दिल्ली से किडनैप कारोबारी का बेटा कानपुर से बरामद, GRP ने ऐसे किया ट्रेस

दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसके बेटे के मोबाइल से फिरौती की मांग की थी, जिसमें उन्होंने पहले ही 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए थे।

Image

(फोटो - टाइम्स नाऊ नवभारत)

कानपुर : सेंट्रल स्टेशन की जीआरपी ने दिल्ली के करावल नगर से लापता इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के बेटे को बरामद कर लिया है। यह युवक एक वृद्ध महिला के साथ बरौनी-ग्वालियर विशेष ट्रेन में यात्रा कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने बुजुर्ग महिला को हिरासत में ले लिया है, जिसने युवक को अपना नाती बताया। इस मामले में फिरौती की मांग की गई थी, जिसमें पहले 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे, लेकिन बाद में एक लाख रुपये की और मांग की गई।

युवक की लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने जीआरपी को सूचना दी थी कि युवक का अपहरण कर कानपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद जीआरपी ने सर्विलांस का सहारा लिया और युवक की लोकेशन ट्रेस की, जो कानपुर की ओर दिख रही थी। इटावा के पास युवक को ट्रेन के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बरामद किया गया। युवक के पिता ने करावल नगर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी ने बताया कि उसके बेटे के मोबाइल से फिरौती की मांग की गई थी। इस मामले में अब तक की जांच में बुजुर्ग महिला की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है, और उसे हिरासत में लिया गया है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article