कानपुर

Kanpur News: कानपुर में जाम से मिलेगी निजात, शहर में 11 KM एलिवेटेड रोड बनाने की योजना

Kanpur News: कानपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए 11 किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। यह योजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसके बन जाने से शहर के 18 रेलवे क्रासिंग पर जाम नहीं लगेगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Kanpur News: कानपुर शहर को जल्द ही जाम के झाम से निजात मिलने जा रहा है। कानपुर में गोल चौराहा से रामादेवी चौराहा तक 10.85 किमी लंबी जीटी रोड को एलिवेटेड बनाने की योजना अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके बन जाने से कानपुर में जाम की समस्याओं पर लगाम लगेगी। शहर में 18 रेलवे क्रॉसिंगों पर लगने वाली जाम से निजात मिल जाएगी। इसमें पांच जगहों को चिह्नित किया गया है, जहां पर लोगों के लिए चौराहे बनाए जाएंगे, ताकि लोग उसपर चढ़ उतर सके।

पांच चौराहे बनाए जाएंगे

एलिवेटेड रोड का डिजाइन ऐसा होगा कि यह गोल चौराहे से जीटी रोड के ऊपर से गुजरेगी, फिर जरीबचौकी चौकी पर अंडरपास के माध्यम से गुजरेगी, और फिर रामादेवी पर फिर से ऊपर जाएगी। इसमें पांच चौराहे होंगे, जहां से लोग आसानी से चढ़-उतर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए सेतु निगम और एनएच PWD साझेदारी में काम कर रहे हैं।

डीपीआर बनाने का काम शुरू

हैदराबाद की हेक्सा कंपनी द्वारा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है और एनएच पीडब्ल्यूडी द्वारा सर्वे और तकनीकी तैयारी की जा रही है ताकि यह योजना समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके। बता दें कि इस योजना के अंतर्गत, कुछ चौराहों और पुलों के निर्माण में समस्या आ सकती है, लेकिन इसके समाधान के लिए भी पहले से ही एनएच पीडब्ल्यूडी तैयार है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें