कानपुर

Kanpur: कानपुर में महिला डॉक्टर का दीवाना हुआ युवक...रोजाना देखने के लिए अपनाया ये तरीका

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2022, 03:38 PM IST

Kanpur Female Doctor: कानपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जाजमऊ का रहने वाला एक सिरफिरा युवक हैलट अस्पताल की एक डॉक्टर से एकतरफा प्यार कर बैठा। युवक पिछले चार सप्ताह से किसी न किसी बीमारी का बहाना बताकर ओपीडी जाता और डॉक्टर को देखता रहता। शनिवार को हैलट के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। फिर पुलिस को सौंप दिया।

Image

कानपुर में महिला डॉक्टर का दीवाना हुआ युवक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में महिला डॉक्टर के दीवाने का अनोखा कारनामा
  • आरोपी ने डॉक्टर को देखने के लिए बनवाए 26 पर्चे
  • हैलट में स्टाफ ने जमकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक महिला डॉक्टर का इस कदर दीवाना हुआ कि, वह रोजाना उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंच जाता। हर दिन ओपीडी में नई बीमारी का पर्चा बनवाता। उसने दो सप्ताह में 26 पर्चे बनवा लिए। शनिवार को कर्मचारियों को जब शक हुआ तो उन्होंने उस युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला हैलट अस्पताल का है। यहां महिला डॉक्टर को देख मरीज इस कदर मोहित हुआ कि, उसे देखने के लिए 26 पर्चे बनवा दिए। ओपीडी में एक दिन महिला डॉक्टर नहीं दिखी तो उसने सहयोगी स्टाफ से पूछ लिया। शनिवार को फिर से पर्चा लेकर ओपीडी पहुंच गया, यहां उसे हैलट के स्टाफ ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जाजमऊ का रहने वाला तौहीद अली बताया।

वहीं, डरी-सहमी डॉक्टर ने कानपुर के स्वरूप नगर थाने में शिकायत दी है। आपको बता दें कि, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में इंटर्न कर रही डॉक्टर। हैलट ओपीडी के दौरान युवक तौहीद महिला डॉक्टर का दीवाना हो गया। ओपीडी में अपना इलाज कराने के बहाने युवक ने चार हफ्ते में दो दर्जन से ज्यादा पर्चे बनवा लिए।

फुटेज में भी युवक महिला डॉक्टर को घूरते दिखा

सिरफिरा युवक उसी ओपीडी के रूम का पर्चा बनवाता था, जहां उस महिला डॉक्टर की ड्यूटी लगी होती थी। 14 नवंबर को वह फिर पर्चा बनवाकर ओपीडी पहुंच गया, युवक डॉक्टर की तलाश करने लगा, लेकिन उस दिन महिला डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थी। जब कई दिन तक महिला डॉक्टर उसे नहीं दिखाई दी तो उसने सहयोगी स्टाफ से पूछ लिया। इस पर हैलट के स्टाफ को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। जब डॉक्टर ने मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से की तो सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में भी युवक महिला डॉक्टर को घूरते हुए दिखाई दिया। शनिवार को युवक फिर से पर्चा बनवाकर ओपीडी पहुंच गया। युवक डॉक्टर के रूम में जा ही रहा था कि उसे स्टाफ ने दबोच लिया। इसके बाद युवक की पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।

ओपीडी में महिला डॉक्टर को देखकर हो गया था फिदा

युवक मूलरूप से बलिया का रहने वाला है, वह जाजमऊ में रह रहा है। युवक ने बताया कि, कुछ दिन पहले वह हैलट अस्पताल की ओपीडी में आया था। इस दौरान वहां उसने इंटर्न महिला डॉक्टर को देखा था। तौहीद ने स्वीकार किया कि, वह डॉक्टर पर फिदा हो गया था, इसलिए बिना बीमारी के ही वह रोजाना ओपीडी में पर्चे बनवाकर जाता था। जब डॉक्टर रेगुलर ओपीडी में नहीं दिखी तो उसने सर्जरी, मेडिसिन समेत कई ओपीडी के पर्चे बनवाए। दूसरी ओपीडी में खुद को दिखाने के बहाने से जाता था। थाना प्रभारी ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली है। महिला डॉक्टर व हॉस्टल की सुरक्षा का सतर्कता के साथ ध्यान रखा जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'