Kanpur Murder Case: कानपुर के छात्र रोनिल हत्याकांड का कानपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में परिचित ने ही रोनिल की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि, रोनिल से मुलाकात के दौरान उसकी जेब में एक छात्रा और रोनिल के साथ एक फोटो मिला था। इससे उसे इतना गुस्सा आया कि, उसने रोनिल को गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी अपनी मौसी के घर महाराजपुर चला गया था। पुलिस को शुरू से आरोपी पर शक था। पुलिस आरोपी से तीन बार थाने बुलाकर पूछताछ कर चुकी थी, लेकिन शातिर आरोपी पुलिस को हर बार गुमराह कर देता था।
पूछताछ के साथ ही पुलिस तकनीकी सबूत भी जुटा रही थी। करीब एक महीने की मेहनत के बाद एक प्राइवेट कंपनी की मदद से आरोपी के मोबाइल से डिलीट चैट रिकवर हो पाईं। चैट रिकवर होते ही आरोपी ने ही कत्ल किया, इसका खुलासा हो गया।
