कानपुर: जाको राखे साइयां मार सके न कोय। ये लाइन हम सभी कई बार सुन चुके हैं। लेकिन, जब यह हकीकत आपके सामने आती है तो आपको और यकीन हो जाता है। जी हां, ऐसा वाक्या कानपुर से सामने आया है। जहां, एक लोडर और बस में भयंकर टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में बैठे बुजुर्ग के सीने को चीरते हुए एक लोहे की रॉड आरपार हो गई। आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) ले जाया गया। बुजुर्ग की हालत और सीने में रॉड धंसी देख डॉक्टरों का भी सिर चकरा गया। जांच के दौरान पता चला कि रॉड दिल के करीब से आरपार हुई है। लिहाजा, जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो डॉक्टरों ने कटर से रॉड को काटकर अलग किया। इसके बाद तीन घंटे तक सर्जरी चलती रही और सफलता मिली तो बुजुर्ग को जीवनदान मिला।
कानपुर
Kanpur News: बुजुर्ग का सीना चीर आरपार हुई लोहे की रॉड, बिना बेहोश किए काटी रॉड, डॉक्टरों ने चमत्कार कर ऐसे बचाई जान
- Authored by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Nov 28, 2023, 08:00 PM IST
