कानपुर

Kanpur Couple Suicide: कानपुर के पनकी में फंदे पर लटके मिले नवदंपत्ति के शव, आखिरी बार राहुल ने बहन से कही थी ये बातें

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 06:46 PM IST

Kanpur Couple Suicide: कानपुर के पनकी थाना इलाके में नवदंपत्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही दुपट्टे से दोनों के शव लटके हुए मिले हैं। दोनों जालौन जिले के बरखेड़ा गांव के रहने वाले थे। आत्महत्या की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Image

दंपत्ति आत्महत्या के मामले में सहायक पुलिस आयुक्त जानकारी देते हुए

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में फंदे पर लटके मिले नवदंपत्ति के शव
  • पति इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में करता था काम, परिजन बदहवास
  • शव दरवाजे पर दुपट्टे से लटके मिले, सुसाइड नोट बरामद नहीं

Kanpur Couple Suicide: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पनकी में नवदंपत्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पति-पत्नी के शव दरवाजे पर एक ही दुपट्टे से लटके मिले हैं। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मकान मालिक ने दंपत्ति की खुदकुशी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पनकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मौके से सबूत जुटाए गए। और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, जालौन के बरखेरा के रहने वाले मुन्ना का बड़ा बेटा राहुल अपनी पत्नी पुष्पलता के साथ 21 नवंबर को कानपुर आया था। राहुल पत्नी के साथ पनकी के शाहपुर गांव में किराए पर रह रहा था। रविवार रात में पति-पत्नी के शव दरवाजे पर दुपट्टे से लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल के परिवार वालों को फोन करके घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने पुलिस को बताया कि, राहुल काम की तलाश में पत्नी को लेकर कानपुर आया था। राहुल पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। परिजन भी आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। थाना प्रभारी ने बताया कि, आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर घटना की वजह तलाश कर रहे हैं।

इसी साल अप्रैल में हुई थी शादी

जालौन के बरखेड़ा गांव के रहने वाले राहुल कुमार (27) की शादी इसी साल 24 अप्रैल को भोगनीपुर कानपुर देहात की रहने वाले पुष्पलता से हुई थी। राहुल के पिता मुन्ना ने बताया कि, बेटे की शादी 24 अप्रैल को भोगनीपुर मिझौना के रहने वाले रामलखन की बेटी से की थी। पुष्पलता तीन महीने की गर्भवती थी। दोनों परिवार के लोगों का दंपत्ति के एक साथ फांसी लगाने से हाल बेहाल है। परिजनों कह रहे हैं कि, पता नहीं कहां-क्या परेशानी हुई जो हमारे लाडले ऐसा कदम उठाने को मजबूर हुए। राहुल की बहन ने बताया कि, शनिवार शाम को भाई ने घर पर फोन किया था। तब राहुल ने सब ठीक-ठाक होने की जानकारी दी थी। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी।

परिजनों को भी आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं

राहुल के परिवार में पिता मुन्ना, चार बहनें और एक भाई प्रियांशु है। सभी लोग राहुल के इस कदम से अवाक हैं। परिजनों ने बताया कि, फोन पर किसी भी तरह की परेशानी, लड़ाई-झगड़ा या तनाव की बात राहुल या पुष्पलता ने नहीं बताई। परिजनों को भी आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुष्पलता ने भी अपने परिजनों से एक दिन पहले बात की थी। उसने भी कोई परेशानी नहीं बताई थी। पुलिस ने घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई है और टीम ने सबूत जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। एसीपी पनकी ने बताया कि, शवों के मिलने की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें