कानपुर

Kanpur: जमीन विवाद में चाचा को कुल्हाड़ी से काटा, कुएं में फेंका शव, खून की छींटों से खुला राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 05:33 PM IST

Murder News: फतेहपुर के मलवां इलाके के रावतपुर गांव के मोहनी का पुरवा मजरे में जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने शव को घर के पीछे दो सौ मीटर दूर कुएं में डाल दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और भतीजे को अरेस्ट कर लिया है। उसने पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

Image

मालवां में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फतेहपुर के मालवां में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काटा
  • हत्या के बाद शव कुएं में फेंका, खून की छींटों से खुला राज
  • आरोपी भतीजा बोला-चाचा की हत्या का कोई अफसोस नहीं

Murder News: उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मलवां इलाके में डेढ़ बीघा जमीन बेचने के विरोध में हुए विवाद में एक भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या के बाद आरोपी ने चाचा के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे घर के करीब कुएं में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। खून की छींटों के सहारे पुलिस कुएं तक पहुंची। इसके बाद कुएं से शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को पकड़ लिया है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो भतीजे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने कहा कि, चाचा की हत्या पर कोई अफसोस नहीं है। चाचा नशेबाजी में पुश्तैनी जमीन बेचता जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, मलवां थाना इलाके में रावतपुर गांव के मोहनी का पुरवा मजरे में संपत्ति के विवाद में भतीजे ने 55 साल के चाचा को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को घर के पीछे दो सौ मीटर दूर कुएं में डाल दिया।

जमीन बेचने को लेकर हुआ था विवाद, भतीजे ने चाचा को काट डाला

जांच में सामने आया कि, मलवां थाने के मोहनी का पुरवा मजरे रावतपुर गांव का रहने वाला रामआसरे (55) अविवाहित था। वह लंबे समय से बाहर रहने के बाद पांच साल पहले गांव वापस आ गया था। यहां खेती करने लग गया था। उसके हिस्से में करीब ढाई बीघा जमीन थी। रामआसरे ने इस जमीन में से 18 बिस्वा जमीन चार साल बेच दी थी। रामआसरे बाकी बची जमीन को भी बेचने की तैयारी में था। जमीन बेचने का भतीजा अशोक विरोध कर रहा था। इसको लेकर चाचा-भतीजे में कई दिनों से झगड़ा हो रहा था। रविवार रात को दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर तैश में आकर अशोक ने रामआसरे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई बार हमला किया। घटनास्थल पर ही रामआसरे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी अशोक ने शव घसीटकर घर के पीछे 200 मीटर दूर एक कुएं में फेंक दिया।

पुलिस को कुएं के पास तक दिखाई दिए खून के धब्बेसोमवार को बटाईदार रामकुमार उसके घर पहुंचा तो अंदर खून पड़ा था। उसने घर में खून पड़ा होने की बात ग्रामीणों को बताई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पड़ताल शुरू की, लेकिन सोमवार को रामआसरे का कोई पता नहीं लग पाया। मंगलवार को खून की छींटों के सहारे पुलिस आगे बढ़ी। पुलिस को घर से दो सौ मीटर दूर पुराने कुएं के पास तक खून के धब्बे दिखाई दिए। कुएं में देखा तो शव पड़ा था। पुलिस ने किसी तरह रामआसरे का शव कुएं से निकलवाया। इस पर पुलिस ने अशोक से पूछताछ की। आरोपी अशोक ने चाचा की हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी अशोक ने बताया कि, पिछले साल चाचा ने 18 बिस्वा खेत बेच दिया था। उससे मिले रुपये नशेबाजी में बर्बाद कर दिए थे। अब बाकी बचे पुश्तैनी ढाई बीघा खेत और मकान को भी चाचा बेचना चाहता था। इसी वजह से चाचा की हत्या कर दी, चाचा की हत्या का जरा भी अफसोस नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article