कानपुर

नशे में ड्राइव कर रहा था कार, तूफानी रफ्तार में दुकान में घुसी गाड़ी; मची तबाही

झांसी में एक तेज रफ्तार में आ रही कार घर और दुकान से जाकर टकरा गई। जानकारी के अनुसार कार चालक नशे की हालत में था। वहीं वह कार में अकेला था। हादसे में उसे हल्की चोट आई हैं। लेकिन, घर और दुकान क्षतिग्रस्त हो गए। जानें पूरा मामला-

Image

कानुपर कार हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jhansi Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक तेज रफ्तार से आ रही कार में घुस गई। जिससे इसमें सवार ड्राइवर बाल-बाल बच गया। इस हादस में कार चालक को हल्की चोट आई है। गाड़ी में अकेला ड्राइवर सवार था। जानकारी के अनुसार चालक नशे की हालत में ड्राइव कर रहा था। हादसे में मकान का हिस्सा और बिजली का खंबा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर में सो रहे लोग तेज आवाज सुनकर उठ गए। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ललितपुर रोड के हंसारी का का है। घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

बाल-बाल बचा ड्राइवर

वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि रात यह घटना रात के समय की है। जब लोग अपने अपने घरों में सो रहे थे। तभी तेज रफ्तार में एक कार आई है। घर और दुकान से टाकर गई। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालात में ड्राइव कर रहा था। जिस वजह से यह हादसा हुआ।

घर-दुकान क्षतिग्रस्त

हादसे में घर और दुकान सहित बिजली का खंबा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं किसी तरह ड्राइवर बाल-बाल बचा। घटना में कार चालक को मामूली चोंटे आई हैं। शहर में इसी घना से लोग में दहशत का माहौल है। पूरे इलाके में हड़कंप मजा हुआ है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article