कानपुर: पान मसाला कारोबारी नवीन कुरेले के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी का तीसरा दिन जारी है। अब तक की जांच में 50 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है, जबकि 12 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। नकदी की गिनती के लिए नोट गिनने की मशीनें मंगाई गई हैं।
1000 से अधिक फर्जी कंपनियों का खुलासा, जिनमें से 100+ कंपनियाँ पान मसाला कारोबार से जुड़ी हैं। 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी जारी है। 100 से अधिकारी जांच में अधिकारी जांच में है। फिलहाल, 28 संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 400 करोड़ है। आई टी टीम नवीन कुरेले के पड़ोसी दीपक कोठारी से भी पूछताछ कर रही है। नवीन कुरेले के बगल में ही है दीपक कोठारी का निवास स्थान है। जानकारी के मुताबिक, नेपाल तक कारोबार फैला। इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ बुलाए गए।
त्योहारों पर लगातार कार्रवाई से असंतोष
यह पहली बार नहीं है जब कुरेले परिवार पर इस तरह की कार्रवाई हुई है। इससे पहले दीपावली से पहले भी उनके ठिकानों पर छापा पड़ा था। परिवार का आरोप है कि आयकर विभाग त्योहारों के समय ही रेड क्यों करता है, इस पर उन्होंने नाराजगी जताई है। फिलहाल, आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है, और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
