IIT Kanpur: उत्तराखंड का इको सिस्टम सुधारने वाला है। आईआईटी कानपुर अब देवभूमि का इको सिस्टम सुधारेगा। इसके लिए संस्थान के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (सिक) और उत्तराखंड काउंसिल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के बीच करार हुआ है। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक स्टार्टअप के माध्यम से उत्तराखंड के वातावरण से जुड़ी समस्याएं खत्म करेंगे। इसके लिए बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े संस्थान के स्टार्टअप की शुरुआत की जाएगी। सिक के इंचार्ज प्रोफेसर अंकुश शर्मा और यूसीबी के निदेशक प्रोफेर संजय शर्मा के बीच एमओयू हुआ।
प्रो.अंकुश के अनुसार, उत्तराखंड में आने वाली पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को स्टार्टअप के जरिए दूर किया जाएगा। सबसे पहले पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को चिह्नांकन किया जाएगा। बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर के स्टार्टअप से सभी निस्तारण होंगे ताकि पर्यावरण या इको सिस्टम को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचे। इस काम में शहरी सहकारी बैंक (यूसीबी) पूरी तरह मदद करेगा।
