Kanpur Haptic Watch: उत्तर प्रदेश स्थित आईआईटी कानपुर में तैयार स्मार्ट घड़ी नेत्रहीनों के लिए मददगार बनेगी। यह न सिर्फ नेत्रहीनों को टाइम बताएगी,बल्कि उनकी निजता और परेशानियों का भी ख्याल रखेगी। स्वास्थ्य के सभी मानकों को लेकर भी स्मार्ट घड़ी अपडेट करेगी। घड़ी को हैप्टिक स्मार्टवॉच का नाम दिया है। जल्द ही यह हैप्टिक स्मार्ट घड़ी बाजार में मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए आईआईटी ने एम्ब्रेन इंडिया के साथ अपनी तकनीक का समझौता कर लिया है। कंपनी बड़े स्तर पर निर्माण कर घड़ी को बिक्री के लिए बाजार में लाएगी।
इस घड़ी की कीमत तीन से पांच हजार के बीच में होगी। इसको नेशनल सेंटर फॉर फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रानिक्स के प्रोफेसर सिद्धार्थ पण्डा और विश्वराज श्रीवास्तव ने विकसित किया है। यह स्मार्ट घड़ी नॉवेल टच सेंसेटिव हैप्टिक स्मार्ट वॉच के रूप में है, फिलहाल इसके दो वैरिएंट लाए गए हैं।
