Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि 18 फरवरी यानि शनिवार को है, इसके चलते शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिर सज-धज गए हैं। देर रात से ही इन शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजने शुरू हो जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी शिव के भक्त अपने आराध्य महादेव पर जल चढ़ाने के लिए रात से ही मंदिरों में जुटने लगेंगे। शहर के आनंदेश्वर, जागेश्वर, खेरेश्वर, सिद्धनाथ और वनखंडेश्वर जैसे शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटने के आसार हैं। ऐसे में भीड़ को संभालने के लिए मंदिरों की प्रबंधन कमेटियों ने कड़े इंतजाम किए हैं। महिला और पुरुषों की अलग लाइन लगवाने के लिए इंतजाम किए हैं।
जानकारी के अनुसार, देर रात दो बजे मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। कानपुर के नवाबगंज स्थित जागेश्वर मंदिर में समिति के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े बजे मंगला आरती के बाद पट भक्तों के लिए खोले जाएंगे।
