कानपुर

Kanpur News Guidelines: कानपुर में मास्क पहनना हुआ जरूरी, कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर जिलाधिकारी ने जारी की गाइडलाइन

Kanpur Covid New Guidelines & Rules in Hindi: कानपुर में प्रशासन ने कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी हैं। अब भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही सामाजिक दूरी का भी पालन करना होगा। मरीजों की रैंडम आरटी पीसीआर जांच करने का निर्देश भी सीएमओ को दिया है।

Image

कानपुर में नए वेरिएंट को लेकर गाइडलाइन जारी

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी
  • भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना होगा जरूरी
  • सामाजिक दूरी का भी करना होगा पालन

Kanpur Covid New Guidelines & Rules in Hindi: चीन में कोरोना से मचे हाहाकार के बीच कानपुर में प्रशासन अलर्ट हो गया है। कानपुर में मास्क लगाना अब फिर से जरूरी हो गया है। साथ ही दो गज दूरी के नियम का भी पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल, कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ.7 के संक्रमण की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन जारी कर दी हैं। इसके तहत भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी कर दिया गया है। अस्पतालों में बुखार और सर्दी के मरीजों की रैंडम आरटी पीसीआर जांच करने का निर्देश भी सीएमओ को दिया गया है। प्रशासनिक व जिलाधिकारी विशाख जी ने अधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों के साथ रविवार शाम को कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए बैठक की।

इस दौरान सभी को भीड़ वाली जगहों पर निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया है। यह भी निर्देश दिया कि कोरोना को लेकर लोगों में हड़कंप जैसी स्थिति न हो,इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। स्टेशन, बस अड्डे और बाजारों में लोग मास्क जरूर पहनें, इसकी निगरानी के लिए प्रशासनिक स्तर पर एसीएम, डीपीआरओ और थानों की टीम का गठन किया है।

भीड़ वाली जगहों पर लोग मास्क जरूर पहनें-जिलाधिकारी

टीम को रोजाना मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट देने के निर्देश हैं। इसके अलावा सभी सीएचसी पर भी कोरोना बचाव संबंधी व्यवस्थाएं बढ़ाने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी विशाख जी. ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सभी से मास्क अनिवार्य रूप से पहनने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। खासकर भीड़ वाली जगहों पर लोग मास्क जरूर पहनें। इसके लिए लोगों से अपील भी की जा रही है। साथ ही टेस्टिंग प्रक्रिया और तेज की जा रही है। एक-दो दिन में प्रक्रिया में और तेजी आएगी।

कोविड जांचों में लापरवाही कर रहीं सीएचसी और पीएचसी

कानपुर में कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ.7 को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोरोना की जांचों में लापरवाही कर रहा है। निर्धारित लक्ष्य से बहुत कम जांच की जा रही हैं। सीएचसी और पीएचसी को रोजाना कम से कम सौ जांच करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन सिर्फ 12-15 जांच करके ही प्रभारी भेज रहे हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने रविवार को समीक्षा बैठक में इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article