कानपुर

Places to Visit in Kanpur: कानपुर में ये हैं टॉप 10 टूरिस्ट प्लेस, यहां आते ही धार्मिक और ऐतिहासिक विरासतों की आ जाएगी याद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 07:18 PM IST

Best Places to Visit in Kanpur: कानपुर ऐतिहासिक दृष्टी से महत्वपूर्ण सिटी है। यह शहर 1857 की क्रांति का गवाह भी रहा है। कानपुर से ही नाना साहब पेशवा ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ी थी। तो आइए जानते हैं कानपुर की सबसे प्रसिद्ध जगह के बारे में।

Image

कानपुर में ये हैं टॉप 10 टूरिस्ट प्लेस

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में घूमने के लिए बहुत सारे खूबसूरत और आकर्षक स्थान
  • कानपुर ऐतिहासिक दृष्टी से है महत्वपूर्ण सिटी
  • नाना साहब पेशवा ने यहीं से छेड़ी थी अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग

Best Places to Visit in Kanpur: उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर देशभर में लोकप्रिय है। कानपुर में घूमने के लिए बहुत सारे खूबसूरत और आकर्षक स्थान हैं। कानपुर गंगा नदी के तट पर बसा है। यह भारत के सबसे प्रमुख औद्योगिक शहरों में शामिल है। मुख्य रूप से कानपुर को कपड़ा और चमड़ा उद्योग के लिए जाना जाता है। कानपुर ऐतिहासिक दृष्टी से महत्वपूर्ण सिटी है। यह शहर 1857 की क्रांति का गवाह भी रहा है। कानपुर से ही नाना साहब पेशवा ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ी थी। दूसरी ओर, धार्मिक दृष्टी से देखा जाए तो त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने माता सीता को त्यागने के बाद कानपुर के बिठूर में ही शरण ली थी। कानपुर के वाल्मीकि आश्रम में लव और कुश का जन्म भी हुआ था। तो आइए जानते हैं कानपुर की सबसे प्रसिद्ध जगह के बारे में।

कानपुर स्थित बिठूर प्राचीन जगहों में से एक है, जो गंगा किनारे बसा है। बिठूर में ही वाल्मीकि आश्रम है। यह श्रद्धालुओं के लिए खास जगह है, माता सीता ने इसी जगह लव और कुश को जन्म दिया था। यहां कैलश पर्वत की प्रतिकृति है, बताया जाता है कि भगवान शिव और माता पार्वती यहां निवास करते हैं।

बिठूर में है वाल्मीकि आश्रम

बिठूर में एक जगह ध्रुव टीला भी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ध्रुव ने इसी टीले से भगवान विष्णु की तपस्या की थी। जिससे प्रसन्न होकर भगवान ने ध्रुव को तारा बना दिया। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान ब्रह्मा ने इसी जगह से सृष्टी की रचना की थी। इस जगह पर रोजाना हजारों लोग स्नान करने के लिए आते हैं। इस घाट पर एक मंदिर भी स्थित है, इसे ब्रह्मा खूंटी तीर्थ मंदिर कहते हैं।

गंगा किनारे ही है रानी लक्ष्मीबाई घाट

कानपुर के बिठूर का ऐतिहासिक महत्व भी है। बिठूर में रानी लक्ष्मीबाई घाट भी है। 1857 की क्रांति में नानाराव पेशवा ने यही से अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ी थी। गंगा किनारे ही रानी लक्ष्मीबाई घाट भी स्थित है। इसी घाट पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा बनी है। बाबा भैरव नाथ मंदिर के ठीक सामने नाना राव पेशवा स्मारक बना है। यहां हर साल बिठूर महोत्सव का आयोजन होता है। नाना राव पेशवा के स्मारक में आजादी से पहले की वस्तुएं रखी हैं।

कानपुर में है फूल बाग संग्रहालय

कानपुर सिटी के बीचों बीच फूलबाग पार्क है। पहले यहीं पर राजनीतिक रैलियां और जनसभाएं होती थीं। 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश प्रशासन ने इस पार्क का मनोरंजन स्थल की तर्ज पर निर्माण कराया था। यहीं पर कानपुर का सबसे बड़ा संग्रहालय भी है। संग्रहालय में औपनिवेशिक काल से लेकर आधुकनिक काल तक के सभी दस्तावेज हैं।

जैन धर्म का कांच मंदिर

कानपुर की संकरी गलियों में जैन धर्म का कांच का मंदिर भी है। इसका निर्माण करीब 150 वर्ष पहले हुआ था। मंदिर में जैन तीर्थकरों की प्रतिमाएं हैं। मंदिर परिसर में एक खूबसूरत बगीचा भी है। यह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

प्रसिद्ध मंदिरों में से एक राधा कृष्ण का जेके मंदिर

कानपुर के फेमस मंदिरों में से एक राधा कृष्ण का जेके मंदिर भी है। इसका निर्माण जेके ग्रुप ने कराया है। मंदिर सर्वोदय नगर में है। मंदिर के परिसर में बड़ा पार्क भी है, यहां हर सुबह लोग टहलते हैं।

भगवान बजरंगबली की आस्था का प्रतीक

इसके अलावा पनकी के पास स्थित पनकी मंदिर भगवान बजरंगबली की आस्था का प्रतीक है। हनुमान के भक्त श्रद्धापूर्ण मन से यहां पहुंचते हैं और हनुमान जी की पूजा कर दर्शन करते हैं। यह पंचमुखी हनुमान का यूपी में स्थित एकमात्र मंदिर है।

बिठूर के पास है इस्कॉन मंदिर

भगवान कृष्ण का इस्कॉन मंदिर कानपुर के प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। विदेशियों की आस्था का प्रतीक इस्कॉन मंदिर मैनावती मार्ग बिठूर के पास स्थित है। यहां होने वाली आरती श्रद्धालुओं को भगवान राधाकृष्ण की भक्ति के रंग में रंग देती है।

कानपुर का ऐलेन फॉरेस्ट जू

कानपुर जू़ में दुनिया भर के तमाम प्राणियों को एक जगह देखा जा सकता है। यहां बहुत ही कम रुपयों में परिवार के साथ घूमकर आनंद लिया जा सकता है। समय-समय पर यहां नये पशु का आगमन होता रहता है।

कानपुर में है ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क

वर्ष 2015 में बने ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क में मन को लुभाने वाली राइड्स मौजूद हैं। गर्मियों में वॉटर पार्क का आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। खुले वातावरण और रोचक राइड्स के लिए बच्चों के साथ यहां जरूर जाना चाहिए।

कानपुर की मोतीझील

कानपुर का मोतीझील गार्डन पर्यटकों के घूमने के लिए अच्छा और आकर्षण का केन्द्र है। यहां लगे झूलों, फाउंटेन और नाव आदि का बच्चों के साथ-साथ बड़े भी आनंद ले सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article