कानपुर

महाकुंभ से लौट रही बस इटावा में ट्रक से टकराई, ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ हादसा, 2 लोगों की मौत और 23 घायल

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हैं। यह बस प्रयागराज में महाकुंभ स्नान से लौटे श्रद्धालुओं को लेकर नोएडा जा रही थी।

Etawah Bus Accident: प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान कर नोएडा जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इटावा में इस बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई और 23 यात्री घायल हो गए। यात्रियों के अनुसार बस ड्राइवर को नींद आने के कारण बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। घायलों में से 2 की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए सैफई रिफर किया गया है।

बस में सवार थे 25 यात्री

यह हादसा इटावा शहर के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ। बस में 25 यात्री सवार थे, जो महाकुंभ में गंगा स्नान कर वापस नोएडा लौट रहे थे। इसी दौरान इटावा में बस हादसे का शिकार हो गई। बस सवार 25 यात्रियों में से 23 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 14 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। इन घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बस चालक को नींद आने के कारण हुई टक्कर

बस में सवार एक महिला यात्री ने बताया कि वे लोग महाकुंभ से वापस लौट रहे थे और बस से वापस नोएडा जा रहे थे। रास्ते में उनकी बस एक ट्रक से टकरा गई। यात्री के अनुसार ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ। एक अन्य यात्री ने बताया कि इस हादसे के समय वे सो रहे थे। वे अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर 128 से प्रयागराज में महाकुंभ मेला गए थे। वापस नोएडा लौटते समय बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article