शहर

कल का मौसम 29April 2025: कुछ दिन छुट्टी पर जाएगी गर्मी, आंधी-बारिश से पारा होगा धड़ाम

Kal Ka Mausam, 29 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर में लगातार बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। तेज हावाओं और बारिश की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिली है और अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बने रहे की संभावना है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट है।

Image

कल के मौसम का हाल

Photo : Twitter

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): जी हां, भीषण गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर यही है कि अगले कुछ दिन मौसम की मार कुछ कम पड़ेगी। देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिन आंधी और बारिश के साथ मेघ गर्जन, बिजली और बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में विशेषतौर पर प्रचंड गर्मी कुछ दिन छुट्टी पर रहेगी। कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावन होगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

कल का मौसम

बात बीते कल यानी रविवार 27 अप्रैल की करें तो कल देश में सबसे अधिक तापमान बाढ़मेर में दर्ज हुआ। यहां पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा यानी 46.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा पंजाब और कश्मीर के कुछ इलाकों में नॉर्मल से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, इतना अधिक तापमान रिकॉर्ड होने के बावजूद कल कहीं भी हीटवेट की स्थित नहीं रही।

आज का हाल

पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में आज यानी सोमवार 28 अप्रैल को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश, गर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। पश्चिम बंगाल में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी ओलावृष्टि की चेतावनी है।

यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश और मेघ गर्जन की चेतावनी दी है। IMD ने असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दक्षिण भारत में भी मेघ गर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, जबकि केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

यहां हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए हीट वेव का अलर्ट दिया है। गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में भी आज गर्म और आद्र मौसम रहने की संभावना है।

अगले तीन दिनों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों में पारे में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इसके बाद 4 दिनों में 2-4 डिग्री तक पारा गिर सकता है। मध्य भारत में अगले तीन दिनों में पारा 2-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है। गुजरात में अगले चार दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है

बिहार में बारिश की चेतावनी

अगले 24 घंटे में समूचे पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी दी गई है। बिहार में ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

ओले गिरने की चेतावनी

कल यानी मंगलवार 29 अप्रैल को समूचे पूर्वी भारत जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीगढ़ में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही ओडिशा और झारखंड में तेज हवाएं भी चलेंगी। विशेषतौर पर ओडिशा में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में भी वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

यहां हीटवेव करेगी परेशान

कल यानी मंगलवार 29 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र व कच्छ में हीटवेव की चेतावनी द गई है। इसके अलावा हॉट एंड ह्यूमिड कंडीशन गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में रहने की संभावना है। बुधवार को समूचे उत्तर प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ आंधी भी आ सकती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article