Apr 28, 2025

नॉर्थ दिल्ली के पॉश इलाके, हैं अमीरों की पहली पसंद

Digpal Singh

​मॉडल टाउन​

दिल्ली के ज्यादातर पॉश इलाके दक्षिण दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में है। लेकिन नॉर्थ दिल्ली भी कम नहीं है। उत्तरी दिल्ली का एक पॉश इलाका मॉडल टाउन बी है, जिसे 1950 के दशक में DLF ने बसाया था पर 3BHK के लिए आपको 2.30 से 2.54 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। यह पर प्रॉपर्टी 9300 से 16800 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में मिल जाती है।

Credit: Twitter

​सिविल लाइन्स​

सिविल लाइन्स को व्हाइट टाउन के नाम से भी जाना जाता है। यह इलाका ब्रिटिश काल में उनके सीनियर अधिकारियों के रहने के लिए विकसित किया या है। यहां बड़े-बड़े बंगले, विला, इंडिपेंडेंट फ्लोर और अपार्टमेंट्स मौजूद हैं। यहां पर 2.40 से 70 करोड़ रुपये तक में प्रॉपर्टी मौजूद है।

Credit: Twitter

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे

​कमला नगर​

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के पास मौजूद यह इलाका शॉपिंग हॉटस्पॉट है। यह इलाका वेल कनेक्टिड है और यहां पर तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। यहां पर प्रॉपर्टी 58 लाख से 19.50 करोड़ के बीच मौजूद हैं।

Credit: Twitter

​केशव पुरम​

केशव पुरम दिल्ली का एक फेमस इलाका है। यहां पर तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। नेताजी सुभाष पैलेस और कन्हैया नगर जैसी जगहें इसके आसपास हैं। यहां पर 90 लाख से 1.83 करोड़ तक में प्रॉपर्टी मिल जाती है।

Credit: Twitter

You may also like

भारत से पाकिस्तान जाने वाली जीवनदायिनी न...
कानपुर के 5 सबसे अमीर इलाके, आलीशान घरों...

​पितमपुरा​

कोहाट इंक्लेव, दीपाली इंक्लेव जैसी को-ऑपरेटिव सोसाइटियों के पास मौजूद पितमपुरा एक वेल कनेक्टिड इलाका है। नेताजी सुभाष पैलेस यहां का कॉमर्शिल हब है और डीडी ने इस इलाके को 1980 में बसाना शुरू किया था। यहां पर 10300 से 18600 रुपये में प्रॉपर्टी मिल जाती है।

Credit: Twitter

​शालीमार बाग​

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली का यह इलाका एक प्राइम लोकैलिटी है। यह इलाका कई ब्लॉक हैं जो चार-चार पॉकेट में बंटे हैं। मुगल कालीन शीशमहल यहीं पर मौजूद है। यहां पर 9600 से 15400 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी मिल जाती है।

Credit: Twitter

​रोहिणी​

रोहिणी दिल्ली के सबसे आधुनिक इलाकों में से एक है। डीडीए ने यहां पर 1980 में प्रोजेक्ट शुरू किए थे। कई सेक्टरों में बसी रोहिणी सिटी में प्रॉपर्टी 8000 से 14300 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में मिल जाती है। सभी जानकारी मशहूर प्रॉपर्टी पोर्टल मैजिक ब्रिक्स के अनुसार है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत से पाकिस्तान जाने वाली जीवनदायिनी नदियां, इन राज्यों से होती हैं रवाना

ऐसी और स्टोरीज देखें