शहर

कल का मौसम 14 August 2025: बिहार, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट; पश्चिमी राजस्थान से रूठे बादल

Kal Ka Mausam, 14 August 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद तबाही के बीच मौसम विभाग ने अगले 6-7 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में 21 सेमी तक बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत 22 राज्यों में 13-19 अगस्त के बीच भारी वर्षा की संभावना है। दक्षिण भारत में आंध्र, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भी चेतावनी दी गई है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में अब भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

Image

कल मौसम कैसा रहेगा?

Photo : Times Now Digital

Kal ka mausam: उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले की हर्षिल वैली में बादल फटने के बाद आयी तबाही को अभी ज्यादा समय नहीं बीता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 6-7 दिन तक यहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर केकुछ इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। आज यानी बुधवार 13 अगस्त को उत्तराखंड में 21 सेमी या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है। एक तरफ पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की जा रही है, दूसरी तरफ जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर सहित समूचे पश्चिमी राजस्थान से बादल रूठ गए हैं। चलिए जानते हैं कल का मौसम कैसा रहेगा -

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य भारत और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव में मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में आज यानी बुधवार 13 से 17 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू हो रहा है। इसके अलावा कर्नाटक में 13-17, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 13 व तेलंगाना में 13-14 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर 13 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर-पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम

जैसा कि हमने ऊपर ही बताया कि आज 13 अगस्त को उत्तराखं के कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। आज से 18 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 19 अगस्त तक उत्तराखंड और हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। पंजाब में 14-16 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी त्तर प्रदेश में 13-16 अगस्त, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त, पूर्वी राजस्थान में 14-18 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। IMD के अनुसार अगले सात दिन तक उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, और पीओके में लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती है।

नॉर्थ-ईस्ट में कैसी रहेगी मौसम की चाल

मौसम विभाग के अनुसार 13 से 16 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। असम और मेघालय में 13 से 16 गस्त तक भारी बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार अगले चार दिन तक गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना भी है।

पूर्वी और मध्य भारत में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बुधवार 13 अगस्त को बिहार के कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। पहले से ही बिहार के कई इलाके बाढ़ से जलमग्न हैं, ऐसे में आज बिहार पर भारी संकट है। मौसम विभाग के मुताबिक 13-19 अगस्त तक मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, आज पश्चिम बंगाल में 14 अगस्त और 17-19 अगस्त तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बिहार में कल और परसों भी भारी बारिश की संभावना है। 13-17 अगस्त तक ओडिशा में, 13, 15, 16 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 13-14 को पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा में, 13, 14, 17, 18 अगस्त को विदर्भ में, 13 और 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा अगले सात दिनों तक पूरे छेत्र में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।

पश्चिम भारत में बरसेंगे मानसूनी बादल?

बात वेस्टर्न इंडिया की करें तो यहां आज बुधवार को मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कोंकण और गोवा में 13-15 अगस्त तक, मराठवाड़ा में 14, 15, 18 अगस्त को, गुजरात क्षेत्र में 14 से 19 अगस्त तक, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में 17 से 19 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 16 से 19 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं अगले पांच दिनों तक अन्य इलाकों में हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत के मौसम का हाल

तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में आज अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा आज और कल तेलंगाना के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक और उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में 13 से 19 अगस्त तक दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक में 13 से 17 अगस्त तक, रायलसीमा में 14 अगस्त, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 13-19 अगस्त, तमिलनाडु और पुडुच्चेरी में आज, केरल में 13 से 15 अगस्त तक कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले दो दिन पूरे दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की गई है। अगले पांच दिनों तक रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article