शहर

Kal Ka Mausam: 24 घंटे में तापमान गिरेगा धड़ाम, बर्फीली हवाएं, ठंडी करेगी हालत खराब; आंधी-बारिश का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 07 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश एवं बर्फबारी के साथ ठंडी हवाएं बहने से कड़ाके की ठंड का सितम शुरू हो गया है, जिसका सीधा असर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में दिखाई पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 6 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान गिरा है, जिससे अब सर्दी का सिलसिला आगे की ओर शिफ्ट होगा। सप्ताह के अंत तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाएगा। उधर, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों और मणिपुर में बादलों की गरज चमक, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा 07 नवंबर 2025 : उत्तर भारत में सर्दी एकदम दरवाजे पर खड़ी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर 5 नवंबर को हुई बारिश और बर्फबारी से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फ गिरने से सर्द हवाओं में इजाफा होने के संकेत दिए हैं, जिसके प्रभाव से कई इलाकों में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसका सीधा असर उत्तर भारत के अन्य राज्यों में पड़ रहा है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान , बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस तक गिरने एवं ठंडी व कोहरा बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में तेज हवाएं और बूंदाबांदी होने से सर्दी बढ़ेगी। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक उत्तर पूर्व मानसून के कमजोर होने से दक्षिण और पूर्वोत्तर के हिस्सों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिज़ोरम और नागालैंड में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
कश्मीर5°C20°C
देहरादून12°C26°C
शिमला6°C22°C
चंडीगढ़13°C26°C
दिल्ली13°C26°C
जयपुर12°C27°C
भोपाल14°C27°C
पटना19°C30°C
लखनऊ15°C29°C
कोलकाता24°C31°C
मुंबई26°C29°C

दिल्ली में सर्दी का मौसम कैसा है

दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं से सर्दी के संकेत मिलने लगे हैं। अब लोगों को शाम और सुबह स्वेटर, जैकेट और कंबल का सहारा लेना पड़ सकता है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम है। यानी पिछले 24 घंटे में लगभग 6°C तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में तापमान में और गिरावट की उम्मीद जताई है। और अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 6 नवंबर की शाम और रात के दौरान हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से नीचे आ सकती है, जिसके बाद खुली जगहों पर कोहरा भी नजर आ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी कितनी है

दिल्ली-एनसीआर के वातावरण में धुंध छाई है। हालांकि, तेज हलाओं के कारण एक्यूआई में सुधार होने की बात कही जा रही है। सीपीसीबी के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 278 दर्ज किया, जो खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम' (AQEQS) ने हवाओं के थमने से इसके बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। 6 से 8 नवंबर के बीच प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच सकता है। हवा की गति में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है और शाम के समय 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

यूपी में कल सर्दी का मौसम

उत्तर प्रदेश में दिन में मौसम सुहावना है और धीरे-धीरे रातें सर्द होनी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों की ओर से आ रहीं सर्द हवाओं के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठिठुरन वाली सर्दी महसूस होगी। खासकर, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बरेली, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, इटावा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में पारा 15 डिग्री से कम हो गया है। फिलहाल, राज्य में कोई मौसमी गतिविधियां होने के चांस नहीं हैं, लेकिन बीच-बीच बादलों की आवाजाही रह सकती है। अब सुबह ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया नजर आएगा।

बिहार-राजस्थान का मौसम

बिहार में फिलहाल मौसमी गतिविधियां थम गई हैं और अब कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम साफ होने और सर्द हवाओं के बहने से सर्दी के ग्राफ में इजाफा होगा। आईएमडी ने अगले 3 से 4 दिन में तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। वहीं, पटना समेत कई बड़े शहरों में प्रदूषण का लेवल बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले दिनों राजस्थान के कई भागों में बारिश के साथ ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अब मौसम साफ होने से जयपुर, चुरु, अजमेर, सीकर, जोधपुर समेत कई जिलों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम होने का अलर्ट है, जिससे सप्ताह के अंत तक ठंडी और कोहरा बढ़ेगा।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के बाद शीतलहर का एहसास हो रहा है। श्रीनगर, मुगल रोड पर भारी बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह हाईव और राजदान दर्रा को बंद कर दिया गया। मौसम में बदलाव के बाद न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे चलते भीषण सर्दी परेशान करने लगी है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रूद्रप्रयाग और बागेश्वर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी की संभावना है। पिछले कई दिनों से बारिश और बर्फ गिरने से राज्य के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों का तापमान काफी गिरा है, जिससे भीषण सर्दी का सिलसिला शुरू हो गया है। कई इलाकों मे तेज हवाओं के चलने से शीतलहरी परेशान कर रही है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर मौसम का मिजाज सर्द हो चला है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बर्फबारी होने की बात कही है। पिछले 2 दिन से हल्की बारिश और बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में माइनस की ओर बढ़ गया है, जिससे सर्दी का सितम अभी से परेशान करने लगा है। आईएमडी ने रोहतांग दर्रा, कुंजुम, शिंकुला, बारालाचा और ताबों में बर्फ गिरने से पार 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। लिहाजा, अब सर्दी का ग्राफ बढ़ गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article