शहर

कल का मौसम : ठंड से नहीं मिलेगी राहत, 9, 10, 11 फरवरी को बादल बरसाएंगे आफत! IMD का कोहरे-शीतलहर का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 07 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ की लहर से जोरदार बारिश और बर्फबारी से मौसम बिगड़ेगा। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 7, 8, 9 और 10 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम पानी बरसेगा और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। वहीं, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में दिन में सर्द हवाएं चलेंगी और सुबह घने कोहरे से मौसम काफी सर्द रहेगा। पूर्वोत्तर के राज्यों में तापमान गिरने का अलर्ट है।

Image

कल मौसम कैसा रहेगा

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत में फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण सर्दी का ग्राफ कायम है। फिलहाल, अगले 2 दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन शीतलहर और कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान निचले स्तर पर रहेगा, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंडी का एहसास होता रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 से 36 घंटों के दौरान हिमालयी क्षेत्र पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव रहेगा, जिस कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में गरज चमक व आकाशीय बिजली कड़कने के साथ अच्छी खासी बारिश-बर्फबारी होगी।

IMD का अनुमान है कि 9 और 10 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो पहाड़ों के साथ उत्तर भारत के कुछ राज्यों को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल, समूचे उत्तरी हिस्सों पर कोहरा और शीतलहर की मौजूदगी से गलन वाली सर्दी महसूस की जाएगी। वहीं, दक्षिण में तमिलनाडु और अंडमान में बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में साफ मौसम के बीच सर्दी से मामूली राहत दिख रही है। सुबह से धूप और हल्की हवाओं का मिलाजुला असर है, जिससे सर्दी के साथ गुनगुनी धूप का आनंद मिल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। अधिकांश हिस्सों पर सुबह घना कोहरा छाया नजर आएगा। आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही के संकेत हैं, जिससे प्रदूषण से राहत की उम्मीद है। हालांकि, इस सप्ताह एक्यूआई 300 के आसपास रहने का अनुमान है। उधर, राजस्थान में शीतलर चलने से सर्दी का सितम जारी है। ज्यादातर राज्यों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में कल मौसम

यूपी में मौसम काफी सर्द है। पिछले सप्ताह बारिश और ओलावृष्टि के असर से हवाएं बेहद सर्द हैं। दिन भर 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रहीं हवाओं के कारण शीतलहर का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि करीब 25 जिलों में घना से अति घना कोहरा छाया नजर आएगा, जिससे विजिबिजिलिटी प्रभावित होगी और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी व सड़क यातायात धीमा रहेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से सर्दी से तो राहत है, लेकिन शाम होते ही गलन वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। अगले 3 दिन बाद एक बार फिर से बादल नजर आ सकते हैं।

बिहार में मौसम

बिहार में मौसम साफ है, लेकिन दिन में सर्द हवाएं चलने से सर्दी का एहसास बरकरार है। आईएमडी की मानें तो पटना समेत कई जिलों में हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बह सकती हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। अधिकांश जिलों में कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। राज्य में सबसे कम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

शहर का नामन्यूनतम तापमान (7 फरवरी)अधिकतम तापमान ( 7 फरवरी)
पंजाब7°C20°C
हरियाणा10°C22°C
दिल्ली10°C22°C
राजस्थान9°C24°C
मध्य प्रदेश13°C25°C
मुंबई22°C32°C
उत्तर प्रदेश10°C22°C
बिहार11°C22°C
उत्तराखंड5°C16°C
हिमाचल प्रदेश3°C15°C
जम्मू-कश्मीर-2°C7°C

उत्तराखंड-हिमाचल का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे तक उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी और बारिश जारी रहेगी, लेकिन 9 और 10 फरवरी को मौसम और खराब होगा, जिसके बाद बारिश की गति तेज होगी और बर्फबारी से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। फिलहाल, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक शीतलहर चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ घंटे हल्की बारिश और बारिश की संभावना है, लेकिन 7 और 8 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 6 से 9 फरवरी तक लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू-मनाली सहित कई ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश बर्फबारी जारी रहेगी, लेकिन 10-11 फरवरी से राज्य के सभी क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी जारी है, जिससे घाटी के अधिकांश हिस्सों पर न्यूनतम तापमान माइनस है। आईएमडी ने बताया कि श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, अनंतनाग और कुपवाड़ा समेत कई इलाकों में बर्फ गिरने से तापमान माइनस में बना हुआ है, जिससे गलन वाली सर्दी परेशान कर रही है। राज्य में 9 और 10 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके बाद एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। फिलहाल, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर के कारण कोल्ड डे बना हुआ है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article