शहर

कल का मौसम 23 January 2026 : आंधी-बारिश से गिरेगा तापमान, बिजली-पत्थर से रहें सावधान! आ गया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

Kal Ka Mausam, 23 January 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 2 से 3 दिन तक बारिश और आंधी के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी में कोहरा और शीतलहर का सिलसिला जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, पहाड़ों पर भी विक्षोभ के कारण बर्फबारी एवं बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, दक्षिण भारत में भी आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 से 3 दिन तक देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। खासकर, उत्तर भारत में बेमौसम बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। 22, 23 और 24 जनवरी तक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथ तमिलनाडु में भी आंधी व बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तरी राज्यों में शीतलहर और कोहरे की धुंध भी छाई रहेगी, जिससे लोगों को सर्दी महसूस होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर भी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई व कुछ मैदानी हिस्सों पर बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम खराब रहने के दौरान पहाड़ियां कोहरे से पटी रहेंगी।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण विभिन्न जिलों के कई हिस्सों में बारिश एवं तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया है कि 22 जनवरी की रात से ही बीकानेर, जोधपुर, शेखावटी और जयपुर में आकाशीय बिजली चमकने व हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं, 23 जनवरी को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, शेखावटी और बीकानेर संभाग में बादलों की गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 27 और 28 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ राज्य के मौसम को प्रभावित करेगा, जिससे मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे मौसम पूरी तरह बदल सकता है। हवाओं की गति तेज होने से प्रदूषण से राहत मिल सकती है। एक्यूआई 300 के आसपास रहने का अनुमान है। अगले 2 दिन तक मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली कड़कने के साथ बादल बरस सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं कोहरे की चादर छाई नजर आएगी और सर्दी का एहसास कायम रहेगा।

यूपी-बिहार में मौसम कल

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश पश्चिमी और मध्य हिस्सों में शुक्रवार और शनिवार तक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बारिश की गतिविधियां होने का अलर्ट जारी किया है। इस विक्षोभ का सबसे अधिक असर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, एटा, हाथरस और कुछ अन्य जिलों में देखा जा सकता है। हालांकि, पूर्वी और बुंदेलखंड में इसका असर नहीं दिखाई देगा, लेकिन कोहरे और शीतलहर का असर बना रहने से कड़ाके की सर्दी का एहसास जारी रहेगा। उधर, बिहार में अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन सुबह और शाम कोहरे की परत नजर आएगी।

हिमाचल-उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन तक उत्तराखंड के ऊंचे स्थानों और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिससे कड़ाके की सर्द का भी एहसास होगा। खासकर, पिथौरागढ़, चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर में बारिश एवं बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट घोषित है। जहां मौसम साफ रहेगा वहां कोहरा और शीतलहर कायम रहेगी। उधर, पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम खराब होगा और पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फबारी व बारिश होगी। बादलों का आंशिक रूप से प्रभाव मैदानी इलाकों पर भी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी, ताबो, चंबा और धर्मशाला इत्यादि जगहों पर तेज बर्फबारी व बारिश होगी। वहीं, ऊना, हमीरपुर, शिमला, चंबा और मंडी समेत कई मैदानी जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

शहर का नामन्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 7°C24°C
मुंबई21°C28°C
चंडीगढ़7°C21°C
जयपुर11°C24°C
भोपाल12°C24°C
लखनऊ10°C24°C
पटना11°C23°C
कोलकाता13°C26°C
देहरादून6°C18°C
शिमला2°C15°C
कश्मीर-3°C6°C

कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में पिछले 2 दिन से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव है, जिससे कई स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फबारी एवं तेज हवाओं के बहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आ रही है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पूरी घाटी में तापमान माइनस में पहुंच गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक घाटी के विभिन्न बिस्सों में बारिश एवं बर्फबारी जारी रहेगी। इस दौरान श्रीनगर में माइनस 4 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 5 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 4 डिग्री, पहलगाम में माइनस 5 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 3 डिग्री और काजीकुंड में 4 डिग्री और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे बना रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेंगे और अब मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी दर्ज की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article