शहर

कल का मौसम 19 June 2025 : बादल डाउन कर देंगे तापमान, मूसलाधार बारिश संग आएगा तूफान; बिजली गिरने का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 19 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर में मानसून और प्री मानसून की आहट के बीच मौसम के तेवर बदल गए हैं। मौसम विभाग अगले कुछ दिन दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, बिहार-झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि का खतरा बना रहेगा। उधर, दक्षिण भारत के अधिकतर राज्यों में मानसूनी बारिश का दौर जारी. रहेगा तो पूर्वोत्तर में भी बादल मेहरबान रहेंगे। इसके अलावा पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में मानसूनी बारिश मौसम को सुहावना बनाए रखेगी। देखें कल के मौसम से जुड़े सभी अपडेट

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत के राज्यों को गर्मी के कहर से छुटकारा मिलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्री मानसून की गतिविधियों में तेजी आने से बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट लेने के संकेत हैं। इन सभी राज्यों में बादलों के छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। लिहाजा, मौसम बिगड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहना उचित होगा। अगर, अगले 2 से 3 दिन हवाओं के साथ बौछारें गिरती हैं तो तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिलेगी। स्काईमेट ने आगामी 24 घंटों का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि दक्षिण भारत के राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम के अधिकतर हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट एवं बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और लक्ष्यद्वीप में मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बादल मेहरबान रहेंगे।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई 27 °C28 °C
भोपाल24 °C31 °C
जयपुर 27 °C32 °C
दिल्ली26 °C36 °C
पटना28 °C35 °C
लखनऊ27 °C36 °C
चेन्नई29 °C37 °C
बेंगलुरु21 °C28 °C
देहरादून24 °C29 °C
शिमला17 °C24 °C
कश्मीर12 °C19 °C

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में गर्मी के तेवर कम होने वाले हैं। आईएमडी के मुताबिक, मानसून की एंट्री से मौसम काफी सुहावना होने वाला है। बुधवार को सोनभद्र की तरफ मानसून ने प्रवेश कर लिया है। लिहाजा, प्रदेश के दक्षिणी हिस्से वाराणसी, गाजीपुर और सोनभद्र और आसपास के जिलों में प्री मानसूनी बारिश स्टार्ट हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी जिलों में भी दिखाई देखा। अब मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है तो प्रयागराज, संतकबीर नगर और बहराइच समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगर, अच्छी खासी बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ दिन राहत मिलेगी।

पंजाब में बारिश का अलर्ट: कल का मौसम कैसा रहेगा

हरियाणा और पंजाब में जारी बारिश ने तापमान को प्रभावित किया है और लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर और रूपनगर में पिछले 24 घंटों में बारिश हुई है। 20 जून तक राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी और बीच-बीच में बारिश मौसम को सुहावना बनाएगी।

हरियाणा का मौसम कैसा है?

हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, अंबाला, हिसार, नारनौल, गुरुग्राम, सिरसा, नूह और चंडीगढ़ में भी बारिश हुई, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई। तापमान की बात करें तो अधिकतम 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम रहने के संकेत दिए हैं।

दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम के बदलने से फौरी तौर पर गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिन मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है। अच्छी बात यह है कि 24 जून तक बादलों की आवाजाही के साथ गरज चमक और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। 19 जून के लिए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी तूफान के साथ अच्छी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे अधिकतम तापमान में भारी कमी देखी जाएगी, जो भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए काफी है। इसी प्रकार 20, 21, 22, 23 और 24 जून को भी मौसम बदला रहेगा। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। तेज हवाओं बारिश की दस्तक से प्रदूषण के स्तर में कमी देखी जाएगी।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसम का रुख बदल गया है। मंगलवार से मानसून के प्रवेश करते ही तेज बारिश की उम्मीद बढ़ गई है। तेज हवाओं के साथ बादलों की मेहरबानी से गर्मी पर बड़ा अटैक हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कई दिनों तक बादलों की आवाजाही और सूरज की लुका छिपी जारी रहेगी। कहीं, झमाझम तो कहीं हल्की बारिश मौसम को सुहावना बनाएगी। आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए भागलपुर, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और बांका समेत कई पड़ोसी राज्यों दक्षिण-पश्चिमी मानसून के असर से तेज बारिश दर्ज की जाएगी। हो सकता है कि अगले 48 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मानसून का विस्तार हो जाए, जिसके प्रभाव से भीषण बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की चेतावनी है। लिहाजा, इस दौरान लोगों को सावधान रहना होगा।

राजस्थान में मानसून की एंट्री

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो चुकी है, जिससे गर्मी पर बड़ा अटैक हुआ है। मंगलवार से ही कई कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे दौरान मानसून के पूरी तरह से दस्तक देने के अनुमान हैं। यानी 18 से 20 जून के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 20 जून से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गति बढ़ेगी। कुल मिलाकर मौसम के अच्छे संकेत से अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी और लू की छुट्टी होगी।

कर्नाटक में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में मानसून की सक्रियता से बारिश का दौर जारी है। खासकर, केरल और कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की जा रही है। कर्नाटक के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी ये गतिविधियां जारी रहेंगी और कई स्थानों में बारिश के बाद जलभराव की समस्या रहेगी। अब नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कमोबेश यही हालत दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी दिखाई देंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article