शहर

कल का मौसम : 60 घंटे में बादल गिराएंगे झमाझम पानी, आंधी-तूफान, बिजली से बरतें सावधानी! IMD की आई चेतावनी

Kal Ka Mausam 15 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : देश के दक्षिणी और उत्तर में पहाड़ियों पर मौसम एक्टिव होने वाला है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तमिलनाडु और केरल में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिससे हल्की बदली के बीच बर्फबारी जारी है। 16 फरवरी से तीनों राज्यों में तेज बारिश होने का अनुमान है। वहीं, उत्तर भारत के अन्य राज्यों तक ये मौसमी गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।

Image

कल मौसम कैसा रहेगा

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत में पिछले काफी दिनों से सूखा मौसम देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। अगले सप्ताह यानी 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने वाला है, जिसका असर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर रहेगा और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। फिलहाल, अगले 2 दिन सुबह से धूप रहेगी और दिन में गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, सुबह-शाम गुलाबी से थोड़ा अधिक ठंडक महसूस की जाएगी। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 17 फरवरी से ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई व कुछ मैदानी हिस्सों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जोर पकड़ेगा, जिसके प्रभाव से तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। इस दौरान बर्फबारी जारी रहेगी, जिससे कई स्थानों पर तापमान माइनस में रहेगा और दिन में कोल्ड डे (Cold Day) जैसे हालात रहेंगे। स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर एक लो प्रेशर एरिया बनने से तेज आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश से मौसम बदला रहेगा।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में दिन में धूप से सर्दी से बिल्कुल राहत है, लेकिन लगातार मैदानी हिस्सों पर बने रहे लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि, हल्की हवाओं के बहने से मौसम सुहावना बना हुआ है। पिछले 2 दिन के मुकाबले तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई, जिससे रात और सुबह सर्दी कायम रही। मौसम विभाग की मानें तो अगले 72 घंटे तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 फरवरी से एक बार फिर से बादलों की आवाजाही शुरू होगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जाएगी, जिससे मौसम में बदलाव के साथ पॉल्यूशन का लेवल कम होगा। अगले 2 दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। दिन में तापमान चढ़ने से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, सुबह और शाम अच्छी खासी सर्दी रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह की शुरुआत से ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है और पश्चिमी हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 17-18 फरवरी को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। हालांकि, तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं रहेगी।

15 फरवरी कल का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली11°C26°C
मुंबई23°C31°C
चंडीगढ़11°C24°C
जयपुर12°C27°C
भोपाल16°C29°C
लखनऊ12°C26°C
पटना12°C25°C
कोलकाता16°C28°C
देहरादून8°C20°C
शिमला5°C16°C
कश्मीर0°C10°C

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में भी अगले सप्ताह से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हल्की से मध्यम बारिश करेगा, जिससे मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज आंधीनुमा हवाएं चलेंगी और बारिश से तापमान में थोड़ी सी गिरावट होगी, लेकिन मौसम साफ होने के बाद तापमान का ग्राफ बढ़ेगा। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि 17-18 फरवरी को तेज हवाएं और बारिश परेशान करेगी। हालांकि, अगले 3 दिन तक मौसम साफ रहेगा और सुबह-शाम अच्छी खासी सर्दी पड़ेगी। सुबह हल्का कुहासा छा सकता है। राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सीकर में 4.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश का मौसम

आईएमडी ने बताया कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी विक्षोभ का आंशिक असर दिखाई देगा, जिससे कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी या बारिश से मौसम बदलेगा। फिलहाल, अधिकांश जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। लेकिन सुबह और शाम सर्दी से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

बिहार में कल का मौसम

बिहार में मौसम काफी सामान्य है। दिन में धूप और हल्की हवाओं के मिश्रण से सुबह और शाम काफी सर्द महसूस की जा रही है, लेकिन दिन थोड़े से गर्म महसूस किए जा रहे हैं। कई जिलों में सुबह हल्की धुंध कोहरा दिख रहा है। फिलहाल राज्य में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 के आसपास रहने की संभावना है। यहां भी पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर दिखाई पड़ सकता है। वीकेंड पर मौसम साफ रहेगा।

हिमाचल प्रदेश का कल मौसम

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 फरवरी से अचानक मौसम बदलेगा और पहाड़ियों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बर्फबारी तो जारी रहेगी, बदली के अलावा बारिश का अनुमान बेहद कम। हालांकि, दिन में सर्द हवाएं चलने से सर्दी का एहसास होगा। खासकर, सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी। सोमवार से राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और बर्फ भी गिरेगी, जिससे मौसम का मिजाज फिर से बदल जाएगा। इस दौरान ताबो, लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी में बर्फबारी भी रिकॉर्ड की जाएगी, जिससे कोल्ड डे और कोहरे की स्थिति रहेगी।

उत्तराखंड में कल का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 फरवरी से उत्तराखंड का मौसम बदलेगा और करीब 5 जिलों में मौसमी गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। खासकर, चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। ऊंचाई वाले स्थानों पर अधिक बर्फबारी का अंदेशा जताया जा रहा है, जिससे मैदानी इलाकों तक तेज सर्द महसूस की जाएगी। हालांकि, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत कई अन्य स्थानों पर बर्फबारी जारी रहने से न्यूनतम तापमान माइनस 12 से माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में कोहरे की मोटी चादर नजर आ रही है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन हल्की बदली और बारिश के अलावा ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ेगा। हालांकि, 16 फरवरी एक मजबूत विक्षोभ राज्य के मौसम को प्रभावित करेगा, जिसके असर से 18 फरवरी तक रुक-रुक बारिश एवं बर्फबारी जारी रहेगी, जिससे घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस की श्रेणी में रिकॉर्ड किया जाएगा। इस दौरान तेज हवाएं चलने से दिन में कोल्ड डे जैसे हालात रहेंगे और लोगों को कड़ाकी की सर्दी का एहसास होगा। आईएमडी ने बताया कि श्रीनगर में माइनस 1 डिग्री, काजाकुंड में माइनस 1 डिग्री, पहलगाम में माइनस 4 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 1 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 3.5, पुलवामा में माइनस 2, शोपियां में माइनस 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल, 20 फरवरी तक चिल्लई खुर्द जारी रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं, पहाड़ों पर हिमस्खलन की चेतावनी है।

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के हवाले से अगले 48 घंटों तक दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना है। लिहाजा, 14, 15 और 16 फरवरी को तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी जिलों में बिजली के कड़कने और आंधी-तूफान नुमा हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की जाएगी। इस मौसम के प्रभाव से अच्छी बारिश एवं जलभराव की समस्याएं हो सकती हैं। आईएमडी का अनुमान है कि 10 सेमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article