शहर

कल का मौसम : 50 घंटे बारिश होगी मूसलाधार, बर्फबारी से पारा गिरेगा धड़ाम; कोहरा-शीतलहर का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 14 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत में अगले 2 से 4 दिन में मौसम तेजी के साथ करवट लेगा। अधिकांश राज्यों में घना कोहरा छाया नजर आएगा, जिससे ट्रेन और हवाई सेवाओं पर बुरा असर पड़ेगा। उधर, पहाड़ों पर अगले 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बादलों की आवाजाही एवं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी मौसम का मिजाज खराब कर सकती है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण भारत के 2 राज्यों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना जताई गई है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन कोहरे में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 दिसंबर तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की बदली छा सकती है, लेकिन बारिश को लेकर कोई बड़ी संभावना नहीं। हालांकि, कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगी और कई गाड़ियां विलंब से चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है, 14-15 दिसंबर को लेह समेत ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी से मौसम खराब हो सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले 2 दिन उत्तर-पूर्वी मानसून के हल्के असर से अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी और तमिलनाडु के कुछ तटीय जिलों पर बादल बारिश कर सकते हैं। उधर पूर्वोत्तर में कोहरे की धुंध छाई नजर आएगी, लेकिन सर्दी अभी सामान्य रहेगी।

दिल्ली में सर्दी-कोहरा अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम गहराने लगा है। शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में दृश्यता काफी कम हो रही है, जिससे यातायात प्रभावित होगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। 14 दिसंबर को न्यूनतम 10 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 15 दिसंबर को न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फिलहाल बारिश को लेकर चेतावनी नहीं की गई है। हो सकता है हल्के बादल छाए नजर आएं, लेकिन बारिश का अनुमान कम है।

दिल्ली में एयर क्वालिटी प्रदूषण

दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध की मोटी चादर छाई है। शहर के अधिकांश हिस्सों में एक्यूआई 400 के करीब या उससे पार पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गया। सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली के 21 निगरानी स्टेशनों में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार एक्यूआई वजीरपुर में सबसे अधिक 445, विवेक विहार में 444, जहांगीरपुरी में 442, आनंद विहार में 439 और अशोक विहार व रोहिणी दोनों जगह 437, नरेला में 432, पटपड़गंज में 431, मुंडका में 430 और बवाना, आईटीओ एवं नेहरू नगर में 429, चांदनी चौक और पंजाबी बाग में 423, सिरी फोर्ट और सोनिया विहार में 424 रहा। वहीं, बुराड़ी क्रॉसिंग में एक्यूआई 414, कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 409, नॉर्थ कैंपस और आरके पुरम में 408-408 तथा ओखला फेज-2 में 404 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच अत्यंत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है। पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में बिगड़ने के आसार हैं।

बिहार में मौसम एक्यूआई

बिहार में आईएमडी ने दिन में हल्की सर्द हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। पहाड़ों की ओर से आ रहीं बर्फीली हवाओं से राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है, जिससे कड़ाकी की सर्दी का एहसास हो रहा है। वहीं, कई शहरों में पॉल्यूशन की चादर बिछी नजर आ रही है। मैदानी इलाकों में कोहरा तो शहरों में धुंध और धुएं ने जीना मुहाल कर रखा है। सीपीसीबी के मुताबिक, करीब 7 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में पहुंच गया, जिसमें आरा 270 के साथ सबसे ऊपर रहा। बिहार शरीफ और राजगीर प्रत्येक 265 प्लान, समस्तीपुर 258, बक्सर 230, हाजीपुर 235 और पटना में 225 के आसपास एक्यूआई दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग का मानना है कि हवा की कम गति और तापमान में गिरावट के कारण इन शहरों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। इधर, उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि अगले सप्ताह आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रहे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की जाए। फिलहाल, अगले 2 दिन के लिए दिन में सर्द हवाएं चलने और पूर्वी इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली9°C24°C
मुंबई21°C29°C
चंडीगढ़9°C21°C
जयपुर10°C24°C
भोपाल12°C25°C
लखनऊ10°C23°C
पटना12°C23°C
कोलकाता15°C26°C
देहरादून8°C18°C
शिमला6°C17°C
कश्मीर5°C13°C

हरियाणा-पंजाब में कल का मौसम

हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर नुमा सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ों पर बदल रहे मौसम का प्रभाव इन दोनों राज्यों पर भी पड़ सकता है। अगले 2 दिन चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6, लुधियाना में 6.2, पटियाला में 6.5, पठानकोट में 6.4, बठिंडा में 6, अमृतसर में 5.6, फरीदकोट में 5.2 और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उधर, हरियाणा में सुबह और शाम कोहरा छाने से वाहन चालकों को समस्याओं का सामना कर रहे हैं। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, वीकेंड पर हिसार में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, नारनौल में 6.4, रोहतक में 7.5 करनाल में 7, अंबाला में 8.2, भिवानी में 8.3 और सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। उधर, हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आंशिक तौर पर बादल छाए नजर आएंगे।

कश्मीर में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर

कश्मीर में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि हल्की बारिश और बर्फबारी से मौसम पूरी तरह बदल सकता है। 13 से 17 दिसंबर के बीच उत्तरी और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी एवं 18-19 दिसंबर को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है । फिलहाल, अगले 2 दिन तक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0 से 4 डिग्री, कुपवाड़ा में शून्य से 3 डिग्री, काजीगुंड में 0 से 2 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 0 से 0.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 0 से 4 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा 0 से 5.4 , शोपियां में 0 से 4 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ियों पर कोहरा भी छाया नजर आएगा। मौसम खुलने के बाद कोल्ड डे जारी किया जा सकता है।

कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां कब लागू होगा

आईएमडी ने बताया कि 20-21 दिसंबर को ‘चिल्ला-ए-कलां’ शुरू होने के साथ ही घाटी के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी से मौसम और खराब हो सकता है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ यानी सर्दियों का सबसे कठोर दौर होता है। यह 21 दिसंबर से शुरू होता है। 'चिल्ला-ए-कलां' के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान में काफी गिरावट आती है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में घाटी के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी एवं जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होगा।

मुंबई का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में ला नीना के प्रभाव से इस साल सामान्य से अधिक ठंड पड़ने के आसार हैं। तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके अलावा महाराष्ट्र के अन्य जिलों में कड़ाके की सर्दी के आसार हैं। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article